Chandil : नारायणा आईटीआई लुपुंगडीह में संत रविदास की मनाई गई जयंती

चांडिल : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के नीमडीह के लुपुंगडीह में स्थित नारायण प्राइवेट आईटीआई में बुधवार को संत रविदास की जयंती मनाई गई. इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक डॉक्टर जटाशंकर पांडे ने संत रविदास के जीवन और उनके संदेश के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि संत रविदास का जन्म काशी में हुआ था और उनकी जन्मस्थली पर एक भव्य मंदिर बनाया गया है, जो सफेद संगमरमर से निर्मित है और जिसका गुम्बद सुनहरे रंग का है. उन्होंने यह भी बताया कि संत रविदास की रचनाएं सिखों के पवित्र ग्रंथ श्री गुरु ग्रंथ साहिब में शामिल हैं और उनकी कविताएं ईश्वर, ब्रह्मांड, प्रकृति, गुरु और नाम के प्रति उत्कट प्रेम से भरी हुई हैं. उन्होंने यह भी बताया कि संत रविदास की याद में दिल्ली में एक मंदिर बनाया गया था, जो 1954 में बनवाया गया था. इस अवसर पर मुख्य रूप से एडवोकेट निखिल कुमार, प्रिंसिपल जयदीप पांडे, शांति राम महतो, प्रकाश कुमार महतो, शशि प्रकाश महतो, गौरव महतो, पवन कुमार महतो आदि उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें : Seraikela : संथाली व ओलचिकी लिपि की अवहेलना कर रही हेमंत सरकारः बाबूराम सोरेन

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साइबर क्राइम पर करीम सिटी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, साइबर अपराध का शिकार होने पर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने की दी नशीहत

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज प्लेसमेंट सेल ने ईक्यूएसी एवं बजाज फाइनेंस लिमिटेड के साथ साझा मिलकर साइबर क्राइम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में…

Spread the love

Jamshedpur : जादूगोड़ा पुलिस ने सामान के साथ चोर को दबोचा, भेजा जेल

जादूगोड़ा: जादूगोड़ा पुलिस ने जादूगोड़ा मोड चौक स्थित डुगरीडीह निवासी रजनीश कालिंदी ( मौजा मछुआ) को चोरी के सामान के साथ हिरासत में लेकर घाटशिला जेल भेज दिया। यहां बताते…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time