बहरागोड़ा : मंगलवार को बहरागोड़ा प्रखंड कार्यालय में भाजपा मंडल अध्यक्ष द्वय राजकुमार कर एवं कमल कांत सिंह के नेतृत्व में स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बतौर प्रभारी उपस्थित जिला मंत्री श्रीमती चन्दना मुर्मू ने हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ₹3200 प्रति क्विंटल धान का समर्थन मूल्य देने, ₹450 में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने जैसे तमाम लोकलुभावन वादे कर सत्ता हासिल करने वाली यह सरकार अपने एक भी वादे को पूरा करने में पूरी तरह विफल रही है। इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय मुद्दों को उठाते हुए कहा कि बहरागोड़ा में सड़कों का हाल बेहाल है और ठेकेदार काम आधा-अधूरा छोड़कर भाग रहे हैं, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल का भारी संकट गहरा गया है क्योंकि जगह-जगह जल मीनारें और चापाकल के पाइप खराब पड़े हैं, यहाँ तक कि मौदा का जल मीनार भी पिछले तीन वर्षों से बंद है; इन्हीं जनविरोधी नीतियों और समस्याओं के विरोध में आज महामहिम राज्यपाल के नाम एक मांग पत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) को सौंपा गया, जिसमें जिला महामंत्री बापतू साव, वरिष्ठ नेता रंजीत बाला, काजल महाकुड, कृष्ण पाल, मंजुला पोलाई, मोमिता मैती, अमिता नायक, अपूर्व सुंदर दास, उत्पल पैरा, कवींद्र नाथ कुंडू, मिहिर दलाई, रंजीत कारक, गिरधारी कुंडू, देवदत्त दे, देव मंडल, नारायण मंडी, भवरंजन महतो, प्रबोध साव, दिलीप साव, शांति गिरी, राजू महतो, मनोज पाल, निरंजन धारिया, महादेव बैठा, टूना नायक और जगन्नाथ नायक सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।
Gua : सारंडा में फिर दौड़ेगी अर्थव्यवस्था, TATA STEEL के विजया-2 माइंस के संचालन को मिली हरी झंडी
गुवा : पश्चिम सिंहभूम के सारंडा क्षेत्र के हजारों बेरोजगार युवाओं, ट्रक मालिकों और छोटे कारोबारियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने देश की…

















































