ऑनलाइन सट्टेबाजी कांड में कांग्रेस विधायक KC वीरेंद्र गिरफ्तार, करोड़ों की नकदी,सोना-चांदी जब्त

नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (Ed) ने ऑनलाइन सट्टेबाजी रैकेट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कर्नाटक कांग्रेस विधायक KC वीरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। ईडी ने कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र और राजस्थान में 30 ठिकानों पर छापेमारी की।

इस दौरान एजेंसी ने विधायक के घर और अन्य ठिकानों से 12 करोड़ रुपये नकद, 1 करोड़ की विदेशी मुद्रा, 6 करोड़ के सोने के आभूषण, लगभग 10 किलो चांदी और चार वाहन जब्त किए हैं।

ईडी ने बताया कि आरोपी विधायक किंग567, राजा567, पपीज003 और रत्ना गेमिंग जैसे नामों से कई ऑनलाइन सट्टेबाजी साइटें चला रहा था। जांच में यह भी सामने आया है कि विधायक का भाई KC थिप्पेस्वामी दुबई से तीन कंपनियां डायमंड सॉफ्टेक, TRS टेक्नोलॉजीज और प्राइम9 टेक्नोलॉजीज चला रहा है जो सीधे कॉल सेंटर और गेमिंग ऑपरेशनों से जुड़ी हैं।

गोवा में हुई छापेमारी में पांच बड़े कैसीनो पपीज कैसीनो गोल्ड, ओशन रिवर्स कैसीनो, पपीज कैसीनो प्राइड, ओशन 7 कैसीनो और बिग डैडी कैसीनो भी जांच के घेरे में आए।

गौरतलब है कि यह कार्रवाई संसद से ऑनलाइन गेमिंग बिल पास होने के कुछ ही दिनों बाद हुई है जिससे अब अवैध सट्टेबाजी के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: सुवर्णरेखा और खरकई नदी खतरे के निशान से ऊपर, रेड अलर्ट जारी

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : ईद 21 को, अलविदा की नमाज संपन्न

जमशेदपुर: शहर में शुक्रवार को अलविदा जुमा की नमाज अदा की गई। मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे शहर में धार्मिक माहौल देखने को मिला। चांद दिखाई…

Spread the love

Gamharia : आंजनेय इस्पात कंपनी में चोरी का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, छोटा हाथी जब्त

गम्हरिया : गम्हरिया थाना क्षेत्र में स्थित आंजनेय इस्पात लिमिटेड कंपनी के स्टोर रूम से हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में 6 आरोपियों को…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time