Giridih : नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, पारसनाथ के जंगल से 300 मीटर इलेक्टि्क वायर और 13 लीटर विस्फोटक रसायन बरामद

गिरिडीह : नक्सलियों के खिलाफ जारी सर्च अभियान में गिरिडीह पुलिस और सीआरपीएफ 154वीं बटालियन की संयुक्त टीम ने पारसनाथ की तराई वाले खुखरा थाना क्षेत्र के जोकाईनाला,
चतरो कानाडीह के समीप छापेमारी कर बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने जमीन के अंदर छिपाकर रखे गए 300 मीटर कोड़ेक्स वायर और 13 लीटर विस्फोटक केमिकल लिक्विड जब्त किया है।

गिरिडीह एसपी डॉ. विमल कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि उन्हें और सीआरपीएफ कमांडेंट सुनील दत्त त्रिपाठी को सूचना मिली थी कि पारसनाथ के जंगलों में नक्सलियों ने विस्फोटक जमा कर रखा है, जिसका उपयोग किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए किया जाना था। इसके बाद डॉग स्क्वायड के साथ टीम ने छापेमारी शुरू की। इस अभियान का नेतृत्व सीआरपीएफ के द्वितीय कमान पदाधिकारी ओम प्रकाश सिंह, एएसपी अभियान सुरजीत कुमार और सहायक कमांडेंट सी. एच. तोम्बा ने किया।

इस छापेमारी में नक्सलियों द्वारा छुपाए गए विस्फोटक सामग्री को बरामद कर नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम कर दी गई है। पुलिस ने कहा है कि इस सफलता से क्षेत्र में सुरक्षा और स्थिरता बढ़ेगी तथा आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

इसे भी पढ़ें : Bokaro: धर्म से ऊपर उठकर, एकता की मिसाल बना बोकारो का दुर्गा पूजा भूमि पूजन – शामिल हुए सभी धर्म के लोग

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से जनता की आवाज बनेंगे रुपेश रजक, दाखिल किया नामांकन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से प्रत्याशी रुपेश रजकने बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने वालों की होड़ रही. जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड…

Spread the love

Jhargram : झाड़ग्राम में नयाग्राम पुलिस ने 65 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

सीमावर्ती इलाके में सक्रिय अभियान से मादक पदार्थ तस्करी पर बड़ी सफलता झाड़ग्राम पुलिस की लगातार कार्रवाई से सीमावर्ती इलाके में हड़कंप झाड़ग्राम : सीमावर्ती इलाके में गांजा तस्करी के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *