Jamshedpur: अमेरिकी पिस्टल और 9 गोली के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की छापेमारी में बड़ी सफलता

पोटका:  कोवाली थाना पुलिस ने गंगाडीह गांव में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक संदिग्ध युवक को हथियार समेत गिरफ्तार किया है. यह गिरफ्तारी उस समय हुई जब युवक किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में विक्की वेराइटी स्टोर के पास खड़ा था.

पकड़े गए युवक की पहचान मंगलासाई निवासी अशोक गौड़ के रूप में हुई है. वह एसआईएस सिक्योरिटी में गार्ड के रूप में कार्यरत है. पुलिस ने उसके पास से एक यूएसए मेड पिस्टल, 9 जिंदा कारतूस, चार्जेबल टॉर्च, मोबाइल फोन और एसआईएस सिक्योरिटी का पहचान पत्र समेत अन्य सामग्री बरामद की है.

मुसाबनी डीएसपी संदीप भगत ने बताया कि 15 जुलाई की रात 10.35 बजे वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति हथियार लेकर किसी गंभीर वारदात की योजना बना रहा है. कोवाली थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान अपनी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे. विक्की वेराइटी स्टोर के पास एक युवक सिगरेट पीते हुए दिखा, जो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा. पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए उसे वहीं पकड़ लिया.

पूछताछ में अशोक गौड़ ने बताया कि वह अक्सर बेगनाडीह ड्यूटी के क्रम में लूट की नीयत से मौके की तलाश में रहता था. थाना प्रभारी धनंजय पासवान के अनुसार, अशोक अकेले नहीं बल्कि अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की फिराक में रहता था.

थाना प्रभारी ने बताया कि इस पूरे प्रकरण में और भी अभियुक्त शामिल हैं, जिनकी पहचान की जा रही है. पुलिस जल्द ही अन्य सहयोगियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करेगी.

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: खेत में धान रोपते नजर आए नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, ग्रामीणों ने जताया गौरव

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साकची बाल मंदिर अखाड़ा ने रामनवमी में निकाली भव्य शोभा यात्रा, हैरतअंगेज खेलो का हुआ प्रदर्शन, झांकिया रही आकर्षण का केंद्र

जमशेदपुर : लौहनगरी की धार्मिक एवं सामाजिक संस्था श्री श्री बाल मंदिर अखाड़ा द्वारा शोभायात्रा का आयोजन साकची बाजार से हुआ। जय श्री राम के नारों से पूरा साकची गूंज…

Spread the love

Gua : रामनवमी पर गुवा में निकली भव्य शोभायात्रा, करतबों ने मोहा मन

गुवा : रामनवमी के पावन अवसर पर शुक्रवार शाम गुवा में भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। पंचमुखी हनुमान मंदिर कमेटी की ओर से शाम करीब 4 बजे…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time