Jamshedpur : पुराने विवाद का बदला लेने के लिए की गई थी नानकू की हत्या, हथियार के साथ दो गिरफ्तार

जमशेदपुर: जमशेदपुर के उलीडीह ओपी अंतर्गत खड़िया बस्ती में बीते दिनों नानकु लाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में कृष्णा सिंह उर्फ लल्ला और उसका साथी जसबीर सिंह उर्फ विक्की सिंह शामिल है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बाइक और हथियार बरामद किया है। मंगलवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान मामले का खुलासा करते हुए सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि घटना की शाम नानकु अकेले ही क्षेत्र में घूम रहा था। इसी दौरान कृष्णा ने उसकी हत्या कर दी। जसबीर ने ही कृष्णा को।हथियार उपलब्ध कराया था।

एक साल से चल रहा था विवाद

सिटी एसपी ने बताया कि एक साल पूर्व कृष्णा और नानकु के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद से ही विवाद चला आ रहा था। घटना की शाम कृष्णा ने नानकु को अकेले पाया और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। दूसरे दिन उसका शव पाया गया। इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

इसे भी पढ़ें : Ramgarh: गुमशुदा मूकबधिर बालक को परिजनों के सुपुर्द किया गया

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : गोविंदपुर के राजेश कुमार रहस्यमय ढंग से लापता, गोविंदपुर थाने में परिजनों ने दर्ज करायी गुमशुदगी की रिपोर्ट

जमशेदपुर : छोटा गोविंदपुर सामुदायिक विकास के पास रहने वाले राजेश कुमार उर्फ स्वामी राजेश आजाद विगत रविवार तड़के 3 : 30 बजे से रहस्यमय ढंग से लापता है। दु:ख…

Spread the love

Jamshedpur : मिर्जाडीह तालाब एवं सार्वजनिक रास्ते को मुक्त कराने की मांग, जेएचआरएएस ने आयुक्त को सौैंपा मांग पत्र

जमशेदपुर : बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जाडीह गांव में तालाब की भराई एवं सार्वजनिक रास्ते पर कथित अतिक्रमण के मामले को लेकर झारखंड ह्यूमन राइट्स एसोसिएशन (जेएचआरएएस) ने कोल्हान प्रमंडल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time