Jamshedpur: बन्ना गुप्ता ने छतरपुर में की संगठन सृजन अभियान की समीक्षा बैठक

मध्यप्रदेश: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा मध्यप्रदेश में चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं पर्यवेक्षक बन्ना गुप्ता ने छतरपुर जिले की चंदला विधानसभा के बद्री विशाल मैरेज हॉल में कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ व्यापक संवाद किया। बैठक में गुप्ता ने ब्लॉक अध्यक्ष, मण्डलम अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष, बीएलए, जनप्रतिनिधियों और अन्य पदाधिकारियों से पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करने और जन-जन तक कांग्रेस की नीतियों को पहुँचाने के लिए सुझाव लिए। उन्होंने नए सदस्यों की भर्ती, जिला अध्यक्षों के चयन और बूथ स्तर तक संगठन के सशक्तिकरण पर बल दिया।

वरिष्ठ नेताओं की रही उपस्थिति
इस अहम बैठक में जिला अध्यक्ष महाप्रसाद पटेल, पीसीसी पर्यवेक्षक रूद्र प्रताप सिंह, लोकसभा प्रत्याशी कविता सिंह महारानी, पूर्व प्रत्याशी हरिप्रसाद अनुरागी, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अनीता सिंह, पूर्व मंडी अध्यक्ष गुलाब यादव, ब्लॉक अध्यक्ष जयेंद्र श्रीवास्तव, मंडलम अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी, रामस्वरूप तिवारी, माधुरी मिश्रा, लाल जयप्रकाश खड़ी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष लोकेन्द्र वर्मा, प्रदेश सदस्य अशोक मिश्रा, कार्य अध्यक्ष अनीस खान व आदित्य सिंह, यूआईटी सेल प्रदेश प्रतिनिधि दीपांशु यादव, हरगोविंद अहिरवार, नरेश पटेल समेत अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। गुप्ता ने यह स्पष्ट किया कि यह अभियान पार्टी को नए सिरे से पुनर्गठित करने का सुनहरा अवसर है, जिसमें हर स्तर पर सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: वृद्धजनों पर हिंसा भारतीय कानून की दृष्टि से गंभीर, पढ़िए अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू का विशेष लेख

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ रेल यात्री संघर्ष समिति मुखर, रणनीति बनाने को 23 को अहम बैठक

यात्री ट्रेनों को रोक कर मालगाड़ियों को प्राथमिकता देना गलत संघर्ष समिति के 50 समूह बनाए जाएंगे एक और बड़ी बैठक का आयोजन 23 अप्रैल को रेलवे स्टेशन पर दस्तखत…

Spread the love

Jamshedpur : सेंदरा पर्व पर पूरी तरह शिकार पर रहेगी रोक : प्रधान वन संरक्षक 

वन विभाग के अधिकारियों के साथ 85 गांव के इको विकास समिति के सदस्य हुए शामिल जमशेदपुर : सेंदरा पर्व को लेकर इस बार दलमा क्षेत्र में वन विभाग ने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time