जमशेदपुर: झारखंड श्रमिक संघ से जुड़े झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने उप श्रमायुक्त अरविंद कुमार से सीतारामडेरा स्थित कार्यालय में मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संघ के केंद्रीय संयुक्त महासचिव शैलेन्द्र कुमार मैती और केंद्रीय कार्यकारणी सदस्य मोहन कर्मकार ने किया।
मुलाकात का मुख्य उद्देश्य औद्योगिक असंगठित क्षेत्र के ठेका मजदूरों और सरकारी आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के बोनस से जुड़ी गड़बड़ियों पर चर्चा करना और समाधान के लिए समार पत्र सौंपना था।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि झारखंड श्रमिक संघ ने 2021 से इस मुद्दे पर विभाग के विभिन्न पदाधिकारियों से पत्राचार कर समाधान की पहल की है।
उप श्रमायुक्त अरविंद कुमार ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि इस संबंध में सकारात्मक पहल की जाएगी। बैठक में पी के राय, अभय पाण्डेय, प्रफुल्लो सिंह मुंडा, जागरण सोरेन, गौड़ चंद्र हांसदा, खुदीराम सिंह मुंडा समेत कई अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: मानगो बस स्टैंड पर बस चालक की MGM अस्पताल में इलाज के दौरान मौत