Jamshedpur : सीतारामडेरा फायरिंग का 12 घंटे में खुलासा, तीन गिरफ्तार, 2 देशी कट्टा , 2 खोखा, 1 जिंदा गोली 1 बाइक और एंड्रॉयड मोबाइल बरामद

जमशेदपुर :  सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के छायानगर में रितु लोहार पर जानलेवा फायरिंग मामले में पुलिस ने महज 12 घंटे में बड़ा खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी समीर जैना समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो देसी कट्टा, दो खोखा, एक जिंदा गोली और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। जानकारी के मुताबिक, समीर जैना ने टकलू लोहार के बेटे प्रिंस लोहार को जान से मारने की धमकी दी थी। इसी विवाद में जब रितु लोहार शिकायत करने समीर के घर पहुंची, तो उस पर गोली चला दी गई। हालांकि वह बाल-बाल बच गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई और त्वरित कार्रवाई करते हुए समीर जैना को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में समीर ने गोली चलाने की बात स्वीकार की। उसने बताया कि उसका साथी अभिषेक कुमार सिंह भी देसी कट्टा लेकर मौके पर मौजूद था। फायरिंग के बाद दोनों चोरी की मोटरसाइकिल से टेल्को के गायत्रीनगर पहुंचे और वहां अपने तीसरे साथी विजय तिवारी उर्फ गोलू के पास हथियार छिपा दिए।
गौरतलब है कि समीर जैना पूर्व में हत्या और आर्म्स एक्ट के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस टीम में डीएसपी भोला प्रसाद सिंह के नेतृत्व में कई अधिकारी और जवान शामिल थे, जिन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए यह सफलता की।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: मानगो नगर निगम कार्यालय में नहीं दिखते पदाधिकारी, कैसे होगा काम?

Spread the love

Related Posts

Gamharia : कांड्रा रेलवे ओवर ब्रिज से युवती ने लगाई छलांग, नीचे कोयला डस्ट होने से बची जान

गम्हरिया : कांड्रा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जिसने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया। रेलवे ओवरब्रिज से एक महिला ने अचानक…

Spread the love

Jamshedpur : सर्किट हाउस नारायणी धाम में रंगारंग नृत्य और लोकगीत के साथ मना गणगौर उत्सवगोर ए गणगौर माता खोल ए किवाड़ी…

जमशेदपुर। शनिवार को शहर की धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट जमशेदपुर द्वारा बिष्टुपुर सर्किट हाउस एरिया भूतनाथ मंदिर परिसर स्थित नारायणी धाम में बड़ी गणगौर उत्सव धूमधाम से मनाया गया।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time