Jharkhand: ईद-उल-मिलादुन्नबी पर झंडा उखाड़े जाने से मचा घमासान, टायर जलाकर जोरदार प्रदर्शन

रांची:  राजधानी रांची में ईद-उल-मिलादुन्नबी के मौके पर लगाए गए इस्लामिक झंडे को कुछ असामाजिक तत्वों ने उखाड़ दिया। घटना से गुस्साए लोगों ने शुक्रवार को चंदवे–पिठौरिया मुख्य सड़क पर सोसो मोड़ के पास टायर जलाकर जोरदार प्रदर्शन किया। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन घंटों बाधित रहा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ईद-उल-मिलादुन्नबी पर हमेशा भाईचारे और सौहार्द का माहौल रहता है, लेकिन इस हरकत ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए और विरोध जताने लगे।

पुलिस की दखल और जांच का आश्वासन
मौके पर पहुंची पिठौरिया थाना पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की और शांति बनाए रखने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी होगी।

‘सोची-समझी साजिश’
प्रदर्शनकारियों में शामिल मोहम्मद आशिफ, मोहम्मद यूनुस, आफताब आलम, शेखर महतो और राजकुमार सिंह ने आरोप लगाया कि यह घटना एक सोची-समझी साजिश है। उनका कहना था कि समाज को आपस में बांटने और धार्मिक माहौल खराब करने के लिए ऐसी गतिविधियां की जा रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि इस तरह की कोशिशें किसी भी कीमत पर सफल नहीं होंगी।

पुलिस और स्थानीय नेताओं ने लोगों से अफवाहों से दूर रहने और शांति बनाए रखने की अपील की। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी और त्योहार का माहौल बिगड़ने नहीं दिया जाएगा।

 

 

इसे भी पढ़ें : Saraikela: सरायकेला में हर्षोल्लास के साथ निकाला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी

Spread the love

Related Posts

Jharkhand: शीतलहर की चपेट में झारखंड, कई जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे – अलर्ट जारी

रांची:  झारखंड इस समय शीतलहर की चपेट में है। राज्य के कई जिलों में तापमान अचानक नीचे गिरने से ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 18 से अधिक…

Spread the love

Jharkhand: जमीन घोटाला मामले में CM हेमंत सोरेन MP-MLA कोर्ट में पेश, मिली जमानत

रांची:  जमीन घोटाला मामले में ईडी के समन की अवहेलना से जुड़े केस में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को रांची स्थित एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए। उनके साथ महाधिवक्ता राजीव…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *