रामगढ़ : रामगढ़ सदर अस्पताल के डायलिसिस सेंटर में एयर कंडीशनर (AC) की सुविधा न होने के कारण किडनी रोग से पीड़ित मरीजों को अत्यधिक गर्मी में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों की इस गंभीर समस्या को उठाते हुए भाजपा नेता एवं सांसद प्रतिनिधि धनंजय कुमार पुटूस ने रामगढ़ डीसी से अविलंब आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
मरीजों परेशान
पुटूस ने आवेदन के माध्यम से रामगढ़ डीसी को इस समस्या से अवगत कराया है। दिये हुए आवेदन में धनंजय कुमार पुटूस ने कहा है कि मरीजों की पीड़ा को ध्यान में रखते हुए सदर अस्पताल, रामगढ़ के डायलिसिस सेंटर में आवश्यकता अनुसार शीघ्र एयर कंडीशनर लगाए जाने की आवश्यकता है। मरीजों के स्वास्थ्य और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
किडनी रोगी परेशान
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सदर अस्पताल का डायलिसिस सेंटर कुछ महीने महीने पूर्व शुरू किया गया था, जहां वर्तमान में प्रतिदिन लगभग नौ किडनी रोगी डायलिसिस की सुविधा प्राप्त कर रहे हैं। लेकिन गर्मी के कारण उन्हें गंभीर परेशानी हो रही है। इस समस्या को लेकर स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल प्रबंधन से शीघ्र समाधान की अपेक्षा की जा रही है।
धनंजय कुमार पुटूस ने कहा
“मरीजों की सेवा ही सच्ची सेवा है। डायलिसिस सेंटर में उचित तापमान बनाए रखना मरीजों के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। प्रशासन से आग्रह है कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान कर मरीजों को राहत प्रदान करें।
इसे भी पढ़ें : Adityapur : ACIB के पदाधिकारियों ने नए थाना प्रभारी को पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

















































