Ramgarh : रामगढ़ में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान 2026 का शुभारंभ, उपायुक्त ने दिलाई दवा सेवन की शपथ

  • उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज ने स्वयं दवा सेवन कर आमजन को किया जागरूक
  • सदर अस्पताल से अभियान की शुरुआत, उपायुक्त ने किया उद्घाटन

रामगढ़ : जिले में फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी के उन्मूलन के उद्देश्य से उपायुक्त रामगढ़ फैज अक अहमद मुमताज ने फाइलेरिया उन्मूलन अभियान 2026 का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर सदर अस्पताल रामगढ़ के ओपीडी प्रतीक्षालय कक्ष में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दीप प्रज्वलन किया गया। उपायुक्त ने DEC एवं Albendazole दवाओं का स्वयं सेवन कर आमजनों को फाइलेरिया के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि फाइलेरिया एक गंभीर लेकिन पूरी तरह से रोकी जा सकने वाली बीमारी है, बशर्ते सभी लोग समय पर दवा का सेवन करें। उपायुक्त ने आम नागरिकों से अपील की कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और दवा सेवन को लेकर किसी भी प्रकार की भ्रांति में न रहें।

इसे भी पढ़ें : Potka : विद्या निकेतन प्लस टू विद्यालय के हिंदी शिक्षक अरुण कुमार पांडे का निधन, क्षेत्र में शोक

10 फरवरी से 25 फरवरी तक चलेगा दवा वितरण अभियान

उपायुक्त ने जानकारी दी कि जिले में 10 फरवरी 2026 से 25 फरवरी 2026 तक फाइलेरिया उन्मूलन हेतु दवा वितरण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत जिले की कुल लक्षित जनसंख्या 10,53,034 को फाइलेरिया रोधी दवा DEC एवं Albendazole का सेवन कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि दवा का सेवन खाली पेट नहीं करना चाहिए। साथ ही गर्भवती महिलाएं, गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति एवं दो वर्ष से कम आयु के बच्चों को यह दवा नहीं दी जाएगी। उपायुक्त ने बताया कि इन दवाओं के नियमित सेवन से फाइलेरिया की रोकथाम और उन्मूलन संभव है। आमजन से उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों का सहयोग करने और दवा अपने सामने सेवन करने की अपील की।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : खेती पर भारी ‘गजराज’ का कहर, शालदोहा में हाथियों ने रौंदी किसानों की मेहनत

1156 बूथ, घर-घर दवा वितरण और निगरानी के पुख्ता इंतजाम

कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में अभियान की प्रभावी निगरानी एवं स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने हेतु Rapid Response Team का गठन किया गया है। जिले में कुल 1156 बूथ बनाए गए हैं, जहां दवा वितरण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 11 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर दवा का सेवन कराएंगे। अभियान की सफलता के लिए सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों द्वारा लगभग 130 सुपरवाइजरों की तैनाती की गई है। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. नवल कुमार, उपाधीक्षक सदर अस्पताल डॉ. हरेन्द्रचन्द्र महतो, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. स्वराज, जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ. तुलिका रानी, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उदय श्रीवास्तव सहित कई जिला व राज्य स्तरीय पदाधिकारी एवं Piramal Foundation रामगढ़ के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : एक्साइज ड्यूटी में कटौती स्वागत योग्य कदम : अनिल मोदी

जमशेदपुर :  सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के उपाध्यक्ष (ट्रेड एंड कॉमर्स) श्री अनिल मोदी ने केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल एवं डीजल पर विशेष एक्साइज ड्यूटी में की गई…

Spread the love

Jhargram : विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, विभिन्न कोषांग के अधिकारियों के साथ DEO ने की बैठक 

झाड़ग्राम :  पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी के तहत झाड़ग्राम जिले…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time