Ramgarh: PVUNL परियोजना की बैठक, मुआवजा, नौकरी और भूमि विवाद – सामने आए कई मुद्दे

रामगढ़: पतरातू प्रखंड में प्रस्तावित पीवीयूएनएल पावर प्लांट को चालू करने की दिशा में सोमवार को समाहरणालय सभाकक्ष में एक अहम बैठक आयोजित की गई. इस बैठक की अध्यक्षता रामगढ़ उपायुक्त चंदन कुमार ने की. मौके पर हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल और बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे. रसदा, बलकुदरा, जयनगर और गेगदा गांव के ग्रामीणों ने बैठक में भाग लेकर अपनी बात खुलकर रखी. भूमि अधिग्रहण, मुआवजा, रोजगार और पुनर्वास जैसे मुद्दे चर्चा के केंद्र में रहे. उपायुक्त ने परियोजना से जुड़ी चुनौतियों पर विस्तार से जानकारी दी, वहीं पीवीयूएनएल अधिकारियों ने अपने पक्ष में तकनीकी और प्रबंधन से जुड़ी जानकारियां साझा कीं.

सांसद और विधायक ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, दिए दिशा-निर्देश
सांसद मनीष जायसवाल और विधायक रोशन लाल चौधरी ने ग्रामीणों की बात ध्यान से सुनी और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए यथोचित निर्देश दिए. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पावर प्लांट का संचालन जनहित और पारदर्शिता के साथ ही संभव है, जिसमें सभी पक्षों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी. बैठक में शामिल ग्रामीण प्रतिनिधियों ने रोजगार और मुआवजा से संबंधित मांगों को फिर दोहराया. इसके जवाब में उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि सभी विषयों पर निष्पक्ष निर्णय लिया जाएगा और ग्रामीणों के अधिकारों की पूरी सुरक्षा की जाएगी.

बैठक में कई प्रशासनिक व परियोजना पदाधिकारी रहे उपस्थित
इस महत्वपूर्ण बैठक में पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, अपर समाहर्ता गीतांजलि कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी अनुराग कुमार तिवारी, भूमि सुधार उपसमाहर्ता दीप्ति प्रियंका कुजूर, गोपनीय शाखा प्रभारी रविंद्र कुमार गुप्ता, पतरातू अंचल अधिकारी, सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल, पीवीयूएनएल के अधिकारी और कई रैयतगण उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें : Saraikela: दिव्यांग मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रशासनिक कवायद तेज, 100% पंजीकरण का लक्ष्य

Spread the love

Related Posts

Jhargram : झाड़ग्राम जिले में निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने की कार्रवाई में जूटा पुलिस-प्रशासन, प्रत्येक बूथ पर CRPF होगी तैनात

झाड़ग्राम :  आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर झाड़ग्राम जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। सोमवार को आयोजित संयुक्त संवाददाता सम्मेलन…

Spread the love

Jamshedpur / Bahragora खूफिया इनपुट पर बहरागोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ओडिशा से बिहार जा रहा 50 किलो गांजा जब्त, दो गिरफ्तार

जमशेदपुर /बहरागोड़ा : नशा मुक्त समाज के संकल्प को दोहराते हुए बहरागोड़ा थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के मंसूबों को नाकाम कर दिया है। रविवार को गुप्त…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time