Adityapur: नदियों के बढ़ते जलस्तर ने बढ़ाई चिंता, शेल्टर होम की हुई जांच – माइकिंग से दी जा रही चेतावनी

आदित्यपुर: आदित्यपुर क्षेत्र में पिछले कई दिनों से जारी मूसलधार बारिश का प्रभाव अब नदियों पर दिखने लगा है. जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. हालात की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने संवेदनशील तटीय इलाकों का निरीक्षण किया.

गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी निवेदिता, अंचल अधिकारी कुमार अरविंद बेदिया, आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की, आरआईटी थाना प्रभारी विनय कुमार सहित अन्य अधिकारियों की टीम ने आसंगी, कुलुपटांगा, राधा स्वामी मार्ग, रायडीह बस्ती और जयप्रकाश उद्यान जैसे संभावित प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया.

निरीक्षण के दौरान इन इलाकों में बढ़ते जलस्तर से उत्पन्न संभावित दुष्प्रभावों की वस्तुस्थिति को समझा गया और आवश्यक उपायों की समीक्षा की गई.

बाढ़ से बचाव को लेकर शेल्टर होम की व्यवस्था और स्थिति की जांच की गई. एसडीएम निवेदिता ने जानकारी दी कि अभी तक नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है, लेकिन यदि बारिश इसी तरह जारी रही तो स्थिति बदल सकती है.

नदी किनारे रहने वाले लोगों को माइकिंग के माध्यम से सतर्क किया जा रहा है. प्रशासन ने अपील की है कि लोग नदी के अधिक नजदीक न जाएं, और जलस्तर बढ़ने की स्थिति में ऊंचे एवं सुरक्षित स्थानों पर शरण लें.

इसे भी पढ़ें : Bahragora: नदी-नाले उफान पर, पुलों की हालत नाजुक – बारिश से ठहरा जीवन 

Spread the love

Related Posts

Jadugora : पर्यावरण चेतना केन्द्र बड़ा सिकदी में उल्लास के साथ मनाया गया बिरसा मुंडा की शहादत दिवस

जल, जंगल व जमीन बचाने के लिए बिरसा मुंडा ने किया था संघर्ष : सिदेश्वर सरदार जादूगोड़ा : पर्यावरण चेतना केन्द्र बड़ा सिकदी में बिरसा मुंडा की 126 वां शहादत…

Spread the love

Jamshedpur : झामुमो मानगो नगर समिति ने भगवान बिरसा मुंडा को शहादत दिवस पर अर्पित की श्रद्धांजलि

जमशेदपुर : झामुमो मानगो नगर की ओर से धरती आवा वीर शहिद बिरसा मुंडा जी के शहादत दिवस पर साकची एवं भुइंयाडीह में उनके मूर्ति पर फूल माला चढ़ा कर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time