Gamharia: स्वरूपडीह में शव मिलने की घटना पर ग्रामीणों ने जतायी चिंता

गम्हरिया: गम्हरिया थाना अंतर्गत दुग्धा पंचायत के स्वरूपडीह फुटबॉल मैदान के पास शुक्रवार को शव मिलने की घटना पर ग्रामीणों द्वारा चिंता व्यक्त की गयी. साथ ही इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो. इसके लिए प्रशासन से गश्ती की मांग की गयी. मामले को लेकर ग्रामीणों की बैठक ग्राम प्रधान छोटराय माझी की अध्यक्षता में हुई. इसमें घटना पर चिंता प्रकट की गयी. श्री माझी ने कहा कि घटना को स्वरूपडीह से जोड़े जाने से गांव की बदनामी हो रही है. इस प्रकार की घटना गांव में आज तक कभी घटी नहीं है. उन्होंने कहा कि घटना गांव से बाहर घटी है, जबकि मृतक भी स्वरूपडीह में नहीं, बल्कि बिरराजपुर स्टेशन तरफ कहीं किराये पर रहता था. बैठक में ग्रामीणों ने घटना पर दुःख प्रकट किया. इस मौके पर लुगू माझी, राजा टुडू, केतु टुडू, लुस्कु सोरेन, जितेन टुडू समेत ग्रामीण उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: हर शनिवार, गांव-वार्ड की ज़मीन पर उतर रहे अधिकारी

Spread the love
  • Related Posts

    Potka : विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर चित्रांकन प्रतियोगिता, बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति किया जागरूक

    पोटका : जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर प्रखंड कार्यालय के समीप फुटबॉल मैदान एवं…

    Spread the love

    Jadugora : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा में पोटका से भागीरथी हांसदा व जालिम मार्डी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए पार्टी के उपाध्यक्ष

    जादूगोड़ा : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा में पोटका से भागीरथी हांसदा को वरीय उपाध्यक्ष व जालिम मार्डी को उपाध्यक्ष पद पर ताजपोशी की गई है। इधर इस आशय का पत्र…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time