Chakulia : जोभी प्राथमिक विद्यालय की सेवानिवृत पारा शिक्षिका को दी गई विदाई

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड के जोभी प्राथमिक विद्यालय की पारा शिक्षिका छाया रानी सिंह सेवानिवृत्त हो गयीं। शुक्रवार को विद्यालय प्रांगण में समारोह आयोजित कर उन्हें विदाई दी गई। मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष दीपिका महतो, उपाध्यक्ष लतिका महतो,ग्राम प्रधान दुलाल चन्द्र महतो, शिक्षक कैलाश महतो ,बबलू दास, प्रमिला टुडु,प्रमिला महतो,तपन सिंह, कुंती महतो,लक्ष्मी सोरेन,पायो हेम्ब्रम, पार्वती मुर्मू आदि उपस्थित रहे। सेवानिवृत्त शिक्षिका को कलम, कॉपी, छाता और कुर्सी प्रदान कर तथा शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया।मौके पर पूर्वी सिंहभूम जिला पारा शिक्षक संघ के सचिव गोविंद गोप ने कहा कि पारा शिक्षक और शिक्षिकाओं को खाली हाथ ही सेवानिवृत्त होना पड़ रहा है। इससे उन्हें सेवानिवृत होने के बाद परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सरकार इस विषय पर विचार करे।

इसे भी पढ़ें : Chakulia : दक्षिणशोल मध्य विद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया, विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित

Spread the love

Related Posts

Bahragora : स्वर्णरेखा नदी से बरामद महाशक्तिशाली बम को सेना ने कब्जे में लिया, निष्क्रिय करने में जुटी

बहरागोड़ा :पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपाड़ा नागुडसाईं में पिछले नौ दिनों से कौतूहल और दहशत का कारण बना शक्तिशाली बम आखिरकार मंगलवार को भारतीय सेना के नियंत्रण…

Spread the love

Potka : बाल विवाह के खिलाफ किशोरियों को मिला नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण

पोटका : सामाजिक संस्था “यूथ यूनिटी फॉर वालंटरी एक्शन” के तहत 23-24 मार्च को हाता स्थित युवा ऑफिस में दो दिवसीय नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time