Bankers Cricket League Jamshedpur: जमशेदपुर में पहली बार बैंकर्स क्रिकेट लीग का आयोजन, जानिए कौन सा बैंक बना विजेता?

जमशेदपुर: आज जमशेदपुर के जॉगर्स पार्क, सोनारी में पहली बार बैंकर्स क्रिकेट लीग का आयोजन किया गया. यह आयोजन बैंक ऑफ इंडिया के आंचलिक प्रबंधक चंद्रमोली के मार्गदर्शन में और अग्रणी जिला प्रबंधक, पूर्वी सिंहभूम, संतोष कुमार की अध्यक्षता में हुआ.

कार्यक्रम में विभिन्न बैंकों के अधिकारी उपस्थित

इस आयोजन में कई प्रमुख बैंकों के उच्चाधिकारी अपनी-अपनी टीमों का उत्साहवर्धन करने के लिए मौजूद थे. बैंक ऑफ इंडिया के आंचलिक प्रबंधक KSB चंद्रमोली, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के आंचलिक प्रबंधक गोयल , HDFC बैंक के VP अखिलेश तिवारी, बैंक ऑफ इंडिया के उप आंचलिक प्रबंधक अनवर जमाल, बैंक ऑफ़ बड़ौदा के क्षेत्रीय प्रबंधक और अन्य बैंकों के वरिष्ठ अधिकारी इस कार्यक्रम में शामिल हुए.

आज खेले गए रोमांचक मुकाबले

आज खेले गए तीन रोमांचक मैचों में विभिन्न बैंकों की टीमों ने भाग लिया:
• पहला मैच: HDFC बनाम बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) के बीच हुआ. इस मैच में HDFC ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की.
• दूसरा मैच: बैंक ऑफ इंडिया बनाम CBI के बीच हुआ. इस रोमांचक मुकाबले में बैंक ऑफ इंडिया की टीम विजयी रही.
• तीसरा मैच: HDFC बनाम AXIS बैंक के बीच हुआ. इस मैच में भी HDFC ने जीत दर्ज कर अपनी श्रेष्ठता साबित की.

लक्ष्य और उद्देश्य

बैंकर्स क्रिकेट लीग का मुख्य उद्देश्य बैंकों के बीच सौहार्द्र बढ़ाना, खेल भावना को प्रोत्साहित करना और कर्मचारियों को एक मंच पर लाकर आपसी तालमेल और सहयोग को बढ़ावा देना है.
आगामी मैचों के लिए सभी टीमें पूरी तैयारी में हैं. टूर्नामेंट का रोमांच अब अपने चरम पर पहुंच चुका है और आने वाले मैचों में और भी दिलचस्प मुकाबले देखने को मिलेंगे.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: सोनारी कम्युनिटी सेंटर में आयोजित हुआ भारत बंग साहित्य सम्मेलन का वार्षिक अधिवेशन

Spread the love

Related Posts

Gua : सारंडा घाटी में बस और पिक-अप में सीधी टक्कर, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, चालक यात्री बाल-बाल बचे

गुवा : किरीबुरू-छोटानागरा मुख्य सड़क मार्ग पर सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। छोटानागरा थाना क्षेत्र के तितलीघाट और झाड़बेड़ा गांव के बीच स्थित सारंडा घाटी में एक…

Spread the love

Jamshedpur : टाटा मोटर्स ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया, प्लांट हेड समेत वरीय अधिकारियों के अलावे यूनियन पदाधिकारियों ने किया योगाभ्यास

जमशेदपुर : रविवार को टेल्को कॉलोनी स्थित सुमंत मुलगावकर स्टेडियम में टाटा मोटर्स के सौजन्य से 12 वीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आयोजित की गई। जिसमें पतंजलि योगपीठ से जुड़ी योग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time