करीम सिटी कॉलेज में ‘आतंकवाद राष्ट्र के लिए खतरा विषय’ पर वेबिनार आयोजित

आतंकवाद भय पैदा करने और राजनीतिक लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए हिंसा या धमकी देने का सहारा है – डॉ. तनवीर जमाल काजमी.

 

Jamshedpur :  जमशेदपुर के करीम सिटी कॉलेज में भूगोल विभाग ने राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सहयोग से ‘आतंकवाद राष्ट्र के लिए एक खतरा विषय’ पर एक वेबिनार का आयोजन किया. करीम सिटी कॉलेज के राजनीति विज्ञान के सहायक प्रोफेसर डॉ. तनवीर जमाल काजमी वेबिनार के अतिथि वक्ता थे. वेबिनार में 100 से अधिक छात्र शामिल हुए. सबसे पहले वेबिनार के संयोजक डॉ. आले अली ने आतंकवाद पर भाषण देते हुए कहा कि यह एक ऐसा कार्य है जिसका उद्देश्य आम लोगों में डर पैदा करना है. करीम सिटी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रियाज़ ने अतिथि वक्ता, शिक्षकों और वेबिनार में शामिल हुए सभी छात्रों का स्वागत किया एवं आतंकवाद पर अपने विचारों को रखा.

इसे भी पढ़ें : चाईबासा में प्रकाश पर्व को लेकर निकाली गई प्रभात फेरी

 

छात्रों के प्रश्नों का उत्तर प्रोफेसर डॉ. तनवीर जमाल काजमी ने दिया

अतिथि वक्ता डॉ. तनवीर जमाल काजमी ने कहा कि आतंकवाद भय पैदा करने और राजनीतिक लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए हिंसा या धमकी देने का सहारा है. उन्होंने आगे कहा कि इसके कई धार्मिक और वित्तीय कारण हो सकते हैं. मनोवैज्ञानिक आघात, आर्थिक क्षति, व्यावसायिक घाटा आम जनता पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता हैं.  उसके बाद भूगोल विभाग की शिक्षिका डॉ. फरजाना अंजुम ने प्रश्न-उत्तर सत्र का संचालन किया.  प्रश्न-उत्तर सत्र में सभी छात्रों के प्रश्नों का उत्तर प्रोफेसर डॉ. तनवीर जमाल काज़मी ने दिया.  अंत में भूगोल विभाग के शिक्षक डॉ. पसारुल इस्लाम ने धन्यवाद ज्ञापन देकर वेबिनार का समापन किया.

इसे भी पढ़ें : शराब दुकान के आठ कर्मचारियों पर 71 लाख रुपए गबन, धोखाधड़ी, दस्तावेज से छेड़छाड़ का मामला दर्ज


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अग्रसेन जयंती सप्ताह के अवसर पर अग्रवाल युवा मंच ने इस्कॉन मंदिर में किया राशन दान

जमशेदपुर : अग्रवाल युवा मंच, जमशेदपुर द्वारा पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के तत्वावधान में आयोजित अग्रसेन जयंती सप्ताह के पावन अवसर पर शनिवार को इस्कॉन मंदिर, जमशेदपुर में राशन…

Spread the love

Jamshedpur :  कन्हैया सिंह की पत्नी ने पुलिस पर लगाया पति को झूठे केस में फंसाने का आरोप

कहा- विरोधियों की शह व पैसे लेकर तीन दिनों बात फर्जी आर्म्स बरामदी दिखायी जमशेदपुर : गैंगस्टर अखिलेश सिंह के सहयोगी कन्हैया सिंह की पत्नी शुष्मा सिंह ने पुलिस पर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time