सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मनाया गया गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सोमवार को गुरु गोविंद सिंह जी के 358 वां प्रकाश पर्व हर्षोल्लाह के साथ मनाया गया. इससे पहले सुबह वंदना सभा में भारत माता, मां भारती, सरना माता एवं ॐ के चित्रों के साथ-साथ गुरु गोविंद सिंह के चित्र पर पुष्पार्चन, दीपार्चन एवं माल्यार्पण किया गया. वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य के साथ-साथ बहरागोड़ा संकुल के संकुल प्रमुख अशोक कुमार नायक ने गुरु गोविंद सिंह की जयंती मनाने के पीछे के उद्देश्य को विस्तार पूर्वक बताया. इस अवसर पर शिक्षक पार्थ सारथी,  हरिहर माईति, दिती मिश्र, असीम कुमार, गौरांग राणा,  दर्प नारायण आदि ने भी  गुरु गोविंद सिंह की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया. कार्यक्रम का संचालन कक्षा अष्टम की छात्रा अस्मिता साहू ने किया.अंत में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उच्च विद्यालय के प्रधानाचार्य वासुदेव प्रधान के धन्यवाद ज्ञापन के पश्चात कार्यक्रम का समापन हुआ.

इसे भी पढ़ें : पोटका में ट्रैक्टर की चपेट में आकर राहगीर घायल, एमजीएम अस्पताल में चल रहा है इलाज

Spread the love

Related Posts

Potka : स्कूली बच्चों की लेखन प्रतिभा निखारने को झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद ने चलाया जन संपर्क अभियान

पोटका : झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा स्कूली बच्चों में साहित्यिक लेखन प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सोमवार को राजनगर प्रखंड में संपर्क अभियान चलाया गया। अभियान में…

Spread the love

Bahragora : नशे के खिलाफ कौशल विकास के छात्राओं ने भरी हुंकार, निकाली जागरूकता रैली

बहरागोड़ा : सामाजिक सरोकारों से जुड़ते हुए सोमवार को बहरागोड़ा बाजार में नशा मुक्ति को लेकर एक जोरदार अलख जगाई गई। ‘झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी’ के तत्वावधान में संचालित…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time