गिरिडीह पुलिस ने एक हार्डकोर नक्सली को किया गिरफ्तार

अपने परिवार वालों के साथ एक रिश्तेदार के यहां जाने के दौरान हुई गिरफ्तारी.

गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस को एक बार फिर से बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने एक नक्सली तालो मरांडी को गिरफ्तार किया है. घटना भेलवाघाटी थाना क्षेत्र की है. बताया जाता है कि गिरिडीह एसपी डॉ. विमल कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सली तालो मरांडी उर्फ सुनील मरांडी अपने परिजनों के साथ बलियारी के चोलखो नदी होते हुए जंगल के रास्ते अपने रिश्तेदार के घर जाने वाला है. इसके बाद एसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरिडीह अपर पुलिस अधीक्षक ने अभियान के नेतृत्व में एक टीम बनाकर वहां से गुजरने वाले जंगलों में पुलिस को तैनात कर दिया. जहां कुछ देर के बाद कुछ व्यक्ति पैदल आते दिखाई दिए. जहां पुलिस ने संदेह के आधार पर पूछताछ की.  इसी दौरान एक व्यक्ति ने अपना नाम चकाई निवासी तालो मरांडी बताया इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

इसे भी पढ़ें : बीपीएससी मामले में राज्यपाल से मिले पप्पू यादव,12 जनवरी को बिहार बंद का किया एलान

कई थानों में मामला दर्ज

इसे लेकर गिरिडीह एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि बीते 2020 में बिहार झारखंड के सीमावर्ती क्षेत्र में दहशत फैलाने के लिए एक बड़ी नक्सली घटना को अंजाम देने के लिए गुनियांथर पंचायत के जोड़ों नदी के किनारे भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री को जमीन के अंदर रखा गया था.  जहां गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विस्फोटक को बरामद किया था.  जिसमें गिरफ्तार नक्सली तालो मरांडी का नाम सामने आया था. जबकि वर्ष 2020 में गुनियाथर पंचायत निर्माणाधीन नदी पुल के ठेकेदार को लेवी लेने की घटना में भी सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट एवं धमकी देने के मामले में तालो मरांडी की अहम भूमिका बताई जा रही थी. जिसे लेकर कई थानों में मामला दर्ज किया गया था. फिलहाल पुलिस पकड़े गए नक्सली तालो मरांडी से पूछताछ कर रही है. इसे लेकर एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान जल्द ही पुलिस को कुछ और भी जानकारी मिलने की उम्मीद है.

इसे भी पढ़ें : बागबेड़ा महानगर विकास समिति ने पानी की समस्या को लेकर डीसी कार्यालय पर किया प्रदर्शन

 

Spread the love

Related Posts

Jadugora : सीआरपीएफ कैंप सासपुर में खुला जनऔषधि केन्द्र ,सस्ते दामों में मिलेगी महंगी दवाइयां, उप महानिरीक्षक रमेश कुमार ने किया उद्घाटन

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा स्थित सासपुर गांव में स्थित केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के प्रांगण में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के तहत जन औषधि केंद्र खोला गया।जिसका उद्घाटन  सीआरपीएफ के…

Spread the love

Jamshedpur : जादूगोड़ा पुलिस ने सामान के साथ चोर को दबोचा, भेजा जेल

जादूगोड़ा: जादूगोड़ा पुलिस ने जादूगोड़ा मोड चौक स्थित डुगरीडीह निवासी रजनीश कालिंदी ( मौजा मछुआ) को चोरी के सामान के साथ हिरासत में लेकर घाटशिला जेल भेज दिया। यहां बताते…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time