Jamshedpur: पूर्व सैनिकों का पाकिस्तान के खिलाफ विरोध, जनरल आशिफ मुनीर का पुतला जलाया

जमशेदपुर: पहलगाम में हाल की आतंकवादी घटना के बाद पूरे देश में गुस्सा फैल गया है. इस आक्रोश की प्रतिक्रिया में, पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम की फिटनेस टीम जय हो ने स्वास्थ्य के प्रति जिम्मेदार सिविल समाज के नागरिकों के साथ मिलकर डिमना की वादियों में एक आक्रोश रैली निकाली. रविवार की छुट्टी के कारण, युवा और आम नागरिक भी इस रैली में शामिल हुए. रैली में पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकियों को फांसी दो, भारतीय सेना जिंदाबाद, मोदी जी तुम एक्शन लो हम तुम्हारे साथ हैं जैसे नारे लगे.

पाकिस्तान और जनरल मुनीर का पुतला जलाया
आक्रोशित भीड़ ने पाकिस्तान के जनरल आशिफ मुनीर का पुतला और पाकिस्तान का झंडा जलाया. लोगों का कहना था कि भारत सरकार और सेना द्वारा पाकिस्तान को आतंकवाद का रास्ता छोड़ने और शांति का संदेश देने के कई प्रयास किए गए हैं, लेकिन इसके बदले पाकिस्तान ने कश्मीर में कारगिल युद्ध, उरी हमले, पुलवामा हमले और अब पहलगाम की घटना जैसे आतंकवादी हमले किए हैं.

अच्छे दिनों की उम्मीद
रैली में मौजूद लोगों ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा 28 निर्दोष भारतीय पर्यटकों को धर्म के आधार पर मारने के बाद अब पूरा देश पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा है. उन्होंने पूरा विश्वास जताया कि भारतीय सरकार अपनी सशस्त्र सेना की सूझबूझ से इस निंदनीय घटना का बदला लेगी और इससे 140 करोड़ भारतीयों के साथ-साथ पहलगाम में मारे गए नागरिकों के परिवार को राहत मिलेगी.

सोशल मीडिया पर संयम रखने का संदेश
रैली के दौरान डिमना के क्षेत्र में भ्रमण करते हुए पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए गए और इस घटना की ओर नागरिकों का ध्यान आकर्षित किया गया. कार्यक्रम के आयोजकों ने सोशल मीडिया और ट्विटर पर ओछी, आधारहीन और अमर्यादित टिप्पणियां पोस्ट करने वाले युवाओं को संयम रखने का संदेश दिया.

समाज की एकता का प्रतीक
इस कार्यक्रम में हर धर्म और संप्रदाय के लोग शामिल हुए, और सभी ने एक स्वर में कहा, “गर्व से कहो हम एक हैं, और आगे भी एक रहेंगे.” इस रैली को सफल बनाने में सुशील कुमार सिंह, दिनेश सिंह, हंसराज सिंह, राजीव कुमार, जावेद अली खान, जावेद हुसैन, निर्भय सिंह, त्रिभुवन, जयदीप कुमार, सन्नी, राधेश्याम, रंजीत यादव, गणेश प्रसाद, भूदेव गोविंद राय, सुरेंद्र प्रसाद मौर्य, राजकुमार सिंह, असलम मलिक, सिकंदर, महेश चंद्र प्रसाद, सतनाम सिंह, रजत डे, महेश जोशी, मिथिलेश सिंह, कन्हैया कुमार, अरविंद शर्मा, सुशांत सुना, श्याम सिंह, छोटन मिश्रा, पंकज टिंकू शर्मा, के के सिंह, किशोर कुमार, आर पी सिंह, सुनील राय, मुखर्जी दादा, राजेश अखिलेश सिंह, ए के सिंह, शिवकुमार सिंह, विजय प्रकाश सिंह सहित सैकड़ों डिमना मॉर्निंग वॉकर्स की उपस्थिति महत्वपूर्ण रही.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: कांग्रेस की नुक्कड़ सभा में महंगाई और बेरोजगारी पर हमला, आनन्द बिहारी दुबे ने भाजपा सरकार पर कसा तंज

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : उलीडीह में जेल से 2 दिन पहले छूटे राजू सिंह ने दोस्त पर किया चाकू से हमला, शराब पीने के दौरान विवाद ने लिया हिंसक रूप

जमशेदपुर : अलीडीह ओपी क्षेत्र में दोस्तों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। संकोसाई स्थित रामनगर निवासी राजा बनर्जी को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर…

Spread the love

Jamshedpur : सोनारी में दो मोहल्ला में पुरानी रंजिश को लेकर हिंसक झड़प, दुकानों में तोड़फोड़, पुलिस बल तैनात 

जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचवटी नगर में गुरुवार रात पुराने विवाद को लेकर दो बस्तियों के लोगों के बीच हिंसक झड़प हो गई। घटना के दौरान जमकर मारपीट,…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *