ब्लैकमेल करने एवं रंगदारी मांगने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को भेजा जेल

 

गिरिडीह: डुमरी के कुलगो  टोला से निमियाघाट पुलिस ने बुधवार को ब्लैकमेल करने एवं रंगदारी मांगने के आरोप में जितेंद्र प्रसाद महतो (32) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस संबंध में  निमियाघाट थाना प्रभारी सुमन कुमार ने बताया कि कांड संख्या 98/24 के आधार पर धारा 309(6) बी एन एस के प्राथमिक अभियुक्त जितेंद्र प्रसाद महतो (32) को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. वही पूरी घटना के संबंध में डुमरी एसडीपीओ सुमित प्रसाद ने बताया कि आरोपी जितेंद्र प्रसाद महतो एन एच 19 पर मछली गाड़ियों को रोककर पैसे वसूली किया करता था. महतो पर एक मछली गाड़ी से 1लाख रूपये रंगदारी मांगने का आरोप लगा था. जहां गाड़ी मालिक के द्वारा 90 हजार रुपए आरोपी को दिया गया था.  एसडीपीओ ने बताया कि एक वीडियो भी बनाया गया था जिसे सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया था और गाड़ी मालिक को इसके आधार पर ब्लैकमेल किया गया था. हालांकि पुलिस को मामले की जानकारी मिलने के बाद सोशल मीडिया से वीडियो को डिलीट कर दिया गया था. पुलिस ने वीडियो के आधार आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था. वहीं इस मामले में कई अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी अभियान चला रही है.

इसे भी पढ़ेः सड़क सुरक्षा माह के तहत सिद्धो-कान्हू पार्क सरायकेला में चलाया गया जागरूकता अभियान

Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा में बालू माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा एक्शन: खुदपुटली में 3000 सीएफटी अवैध बालू जब्त, मुखिया के जिम्मेनामा सौंपा

बहरागोड़ा : बालू के अवैध कारोबार के खिलाफ स्थानीय प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए माफियाओं के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के खुदपुटली मौजा में…

Spread the love

Jhargram : प्रसिद्ध झुमुर कलाकार रजनी पात्र महतो की मौत मामले में अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई,  कलाकार जगतऔर स्थानीय लोगों में भारी रोष

झाड़ग्राम : प्रसिद्ध झुमुर कलाकार रजनी पात्र महतो की प्रसव के बाद हुई मौत के मामले में अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर कलाकारों और…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time