Patamda: लगातार बारिश से क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त, घर ढहने से महिलाएं घायल

पटमदा: पटमदा और बोड़ाम प्रखंड क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश ने ग्रामीण जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। विशेष रूप से किसान वर्ग इस बारिश से परेशान है। जहां धान की बुआई की तैयारी कर रहे किसानों को बीज डालने में समस्या हो रही है, वहीं सब्जी उत्पादक किसानों की खड़ी फसलें नष्ट हो गई हैं। खेतों में पानी भरने से कई गांवों में खेती-किसानी पूरी तरह ठप पड़ गई है।

बोड़ाम प्रखंड के कुईयायनी गांव में बुधवार की रात से हो रही तेज बारिश के कारण गुरुवार सुबह करीब पांच बजे सरला सिंह का मिट्टी का बना घर ढह गया। घर के अंदर सो रही उनकी दो बेटियां भगवती सिंह और प्रिया सिंह मलबे में दब गईं। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए मिट्टी हटाकर तीनों को बाहर निकाला।

घटना में सरला सिंह की हालत गंभीर होने पर उन्हें टीएमएच (टाटा मेन हॉस्पिटल) में भर्ती कराया गया है, जबकि भगवती और प्रिया का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही झामुमो नेता विनय मंडल ने मामले को बोड़ाम अंचलाधिकारी रंजीत रंजन को बताया। अधिकारी ने तुरंत पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और आपदा प्रबंधन राहत योजना के तहत लाभ दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी। वर्तमान में तीनों घायलों की स्थिति में सुधार बताया जा रहा है।

लगातार बारिश से जहां अनेक खेत लबालब पानी से भर चुके हैं, वहीं जिन किसानों ने अभी बीज नहीं डाले थे, उनके लिए अब धान की खेती बड़ी चुनौती बनती जा रही है। सब्जी उत्पादक किसान भी भारी नुकसान का सामना कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : Gamharia: लाखों की मरम्मत बारिश के आगे हुई बेअसर, गम्हरिया रेलवे स्टेशन का अंडरपास फिर जलमग्न


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भाजपा का सेवा कार्यक्रम, दिव्यांगजनों को बांटे कृत्रिम अंग और सहायता उपकरण

जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर हेल्प क्रॉस सोसाइटी एवं भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति की ओर से सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के…

Spread the love

Bahragora : एसआईआर ड्यूटी के दौरान शिक्षक की मौत, शिक्षकों ने जताया भारी आक्रोश, मुआवजा व बुनियादी सुविधाएं देने की मांग 

बहरागोड़ा (Himangshu karan) : बहरागोड़ा के बरागाढ़िया मध्य विद्यालय में पदस्थापित 51 वर्षीय शिक्षक नील मोहन माईती का बुधवार को पुरनापानी पंचायत में एसआईआर (SIR) ड्यूटी के दौरान अचानक निधन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time