West Singhbhum: वाहन चालकों का न्यूनतम मजदूरी का भुगतान कराएं अन्यथा होगा आंदोलन- हेमराज सोनार

गुवा: झारखंड मजदूर यूनियन के संज्ञान में आया है कि गुवा स्थित सेल कंपनी द्वारा संचालित नोटशीट वाहनों के चालकों को उनके श्रम का न्यूनतम पारिश्रमिक भी नहीं दिया जा रहा है. यूनियन के अनुसार, वेंडर द्वारा वाहन चालकों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है, जो श्रम कानूनों का खुला उल्लंघन है.

यूनियन ने प्रबंधन से की दो टूक मांग
झारखंड मजदूर यूनियन के महासचिव हेमराज सोनार ने सेल गुवा प्रबंधन से मांग की है कि—
नोटशीट में कार्यरत सभी वाहनों की टेंडर प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जाए.

वर्तमान में कार्यरत सभी वाहन चालकों को न्यूनतम मजदूरी का तत्काल भुगतान सुनिश्चित किया जाए.

हेमराज सोनार ने स्पष्ट किया कि यदि प्रबंधन ने उक्त मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया, तो यूनियन मजबूरन वाहन चालकों के साथ मिलकर जोरदार प्रदर्शन करेगी. उन्होंने कहा कि यदि जल्द टेंडर प्रक्रिया आरंभ नहीं हुई, तो झारखंड मजदूर यूनियन गुवा स्थित जनरल ऑफिस का घेराव करेगी.

यूनियन महासचिव ने कहा कि झारखंड मजदूर यूनियन किसी भी मजदूर के साथ हो रहे शोषण को गंभीरता से लेती है और आगे भी लेती रहेगी. संगठन का लक्ष्य है कि हर श्रमिक को न्याय मिले और उसकी मेहनत का उचित पारिश्रमिक सुनिश्चित हो.

 

इसे भी पढ़ें :  West Singhbhum: वेंडरों की लापरवाही पर फूटा झारखंड मजदूर यूनियन का आक्रोश, आयोजित हुई बैठक

Spread the love

Related Posts

Bahragora : दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को बहरागोड़ा में झामुमो कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा बाजार स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पार्टी कार्यालय परिसर में सोमवार को एक शोक सभा का आयोजन कर झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के…

Spread the love

Bahragora : माटिहाना पंचायत में ‘हरित क्रांति अभियान’ के तहत वृहद पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

बहरागोड़ा : माटिहाना पंचायत भवन परिसर में टारगेट फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित ‘हरित क्रांति अभियान – The Green Voice (फॉर बेटर टुमारो)’ के तहत एक विशाल पौधारोपण सह पौधा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time