Jamshedpur  : परसुडीह में दर्जनों अवैध अतिक्रमण पर 4 को चलेगा बुलडोजर, दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त

खासमहल चौक से प्रखंड कार्यालय तक चलेगा अभियान, माइक से अनाउंस कर दी गई जानकारी

जमशेदपुर : परसुडीह थानान्तर्गत टाटा-हाता रोड में खासमहल चौक से गोलमुरी सह जुगसलाई प्रखंड कार्यालय तक सड़क एवं फुटपाथ का अतिक्रमण कर बनाए गए संरचना को 4 अगस्त को तोड़ा जाएगा. इसके लिए अनुमंडलाधिकारी ने दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति कर दी है. आरईओ ऑफिस के विकास कुमार केसरी को दंडाधिकारी नियुक्त किया गया है. जबकि वरीय दंडाधिकारी के रुप में अंचलाधिकारी मनोज कुमार स्वयं मौजूद रहेंगे. साथ ही स्थानीय थाना को सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिकोण से मौजूद रहने के लिए कहा गया है. इससे पहले दो दिनों तक माइक से अनाउंस करके अतिक्रमणकारियों स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया. अन्यथा बल पूर्वक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी. वैसे प्रशासन की कार्रवाई का भय किसी में नहीं दिखा. सूचना देने के बाद भी किसी ने अवैध संरचना नहीं हटायी है. ज्ञात हो कि फुटपाथ एवं सड़क का अतिक्रमण कर संरचना का निर्माण कर लेने से सड़क संकरी हो गई है. जिसके कारण आए दिन उपरोक्त सड़क में जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: 10 अगस्त से देशभर में व्यापारी चलाएंगे राष्ट्रीय स्वदेशी अभियान, जमशेदपुर चैप्टर भी करेगा शुरुआत

Spread the love

Related Posts

Bahragora : नशे के खिलाफ कौशल विकास के छात्राओं ने भरी हुंकार, निकाली जागरूकता रैली

बहरागोड़ा : सामाजिक सरोकारों से जुड़ते हुए सोमवार को बहरागोड़ा बाजार में नशा मुक्ति को लेकर एक जोरदार अलख जगाई गई। ‘झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी’ के तत्वावधान में संचालित…

Spread the love

Jamshedpur : मुहर्रम को लेकर केंद्रीय शांति समिति की बैठक, संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था रहेगी कड़ी, अफवाहों से दूर रहने का नसीहत

उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने विधि-व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात, पेयजल, विद्युत एवं साफ-सफाई व्यवस्था की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश जमशेदपुर : मुहर्रम-2026 के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं शांतिपूर्ण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time