Jamshedpur : एमजीएम अस्पताल से 19 वर्षीय मरीज लापता, चार दिन बाद भी नहीं मिला सुराग

  • घाटशिला के खुटलूडीह निवासी जेवियर खेस 19 अक्टूबर से गायब, जांच में जुटा अस्पताल प्रशासन

जमशेदपुर : मानगो डिमना चौक स्थित एमजीएम अस्पताल से एक 19 वर्षीय मरीज के लापता होने का मामला सामने आया है। घाटशिला के खुटलूडीह निवासी जेवियर खेस चार दिनों से लापता है। बुधवार को यह मामला तब उजागर हुआ जब उसके परिजन और घाटशिला थाना पुलिस उसकी तलाश करते हुए एमजीएम अस्पताल पहुंचे। जानकारी के अनुसार, जेवियर को 19 अक्टूबर को 108 एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया था। अस्पताल पहुंचने के बाद उसका पर्चा बनाया गया, लेकिन उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती नहीं किया गया। इसके बाद से ही वह लापता हो गया। परिजनों ने अस्पताल के हर हिस्से में उसकी खोज की, मगर कोई सुराग नहीं मिला।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : एमजीएम अस्पताल में ड्यूटी के दौरान होमगार्ड जवानों में मारपीट मामले में तीन निलंबित

सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, पूर्व में भी गायब हो चुके हैं मरीज

अस्पताल प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि मरीज स्वयं बाहर गया या किसी अन्य वार्ड में पहुंचा। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी एमजीएम अस्पताल से कई मरीज रहस्यमय तरीके से गायब हो चुके हैं। चिकित्सकों का कहना है कि मरीजों की पहचान योग्य यूनिफॉर्म नहीं होने से पहचान में दिक्कत आती है। विशेषज्ञों ने सुझाव दिया है कि ऐसे मामलों पर रोक लगाने के लिए अस्पताल प्रबंधन को सख्त निगरानी, बेहतर रिकॉर्डिंग सिस्टम और मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के ठोस कदम उठाने होंगे। इस घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं।

Spread the love

Related Posts

Bahragora : नशे के खिलाफ कौशल विकास के छात्राओं ने भरी हुंकार, निकाली जागरूकता रैली

बहरागोड़ा : सामाजिक सरोकारों से जुड़ते हुए सोमवार को बहरागोड़ा बाजार में नशा मुक्ति को लेकर एक जोरदार अलख जगाई गई। ‘झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी’ के तत्वावधान में संचालित…

Spread the love

Jamshedpur : मुहर्रम को लेकर केंद्रीय शांति समिति की बैठक, संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था रहेगी कड़ी, अफवाहों से दूर रहने का नसीहत

उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने विधि-व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात, पेयजल, विद्युत एवं साफ-सफाई व्यवस्था की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश जमशेदपुर : मुहर्रम-2026 के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं शांतिपूर्ण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time