Jamshedpur: सड़क किनारे कचरे में आग की चपेट में आई कार जल कर हुई ख़ाक, मची अफरातफरी

जमशेदपुर:  जुगसलाई थाना क्षेत्र के घोड़ा चौक के पास सोमवार की शाम अचानक अफरातफरी मच गई। मूनका होंडा मोटरसाइकिल शोरूम के पास खड़ी कार (संख्या JH 05 DJ 0907) में आग लग गई। कार के मालिक एच.के. अग्रवाल बताए जा रहे हैं, जो दुखु मार्केट, जुगसलाई के निवासी हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले से ही सड़क किनारे कचरे में आग लगी थी। तेज हवा और गर्मी की वजह से लपटें कार तक फैल गईं। देखते ही देखते पूरी गाड़ी धुएं और आग की लपटों में घिर गई। आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे और पानी और रेत डालकर आग बुझाने की कोशिश की।

सूचना पाकर जुगसलाई थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार का अगला हिस्सा पूरी तरह जल चुका था।
खुशकिस्मती रही कि कार में कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

पुलिस ने आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि आग पास के कचरे से उठी लपटों की वजह से लगी। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है और मामले की जांच जारी है।

Spread the love

Related Posts

Gamharia : टायो कालोनी के आयुष कुमार ने सीविल सेवा परीक्षा में लाया 143 रैंक, कोलकाता में टीसीएस में हैं कार्यरत

ग़म्हरिया : टायो कालोनी के रहने वाले आयुष कुमार ने यूपीएससी में 143 रैंक लाकर आईपीएस बने। उन्हें पहले प्रयास में ही यह सफलता हासिल हुई है। शुक्रवार को यूपीएससी का…

Spread the love

Jamshedpur : कीताडीह में शराब के नशे में युवक ने काटी गर्दन की नस, गंभीर हालत में MGMCH में कराया गया भर्ती 

जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के कीताडीह ग्वालापट्टी में शुक्रवार की रात एक युवक ने आपसी विवाद के दौरान गले की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास कर लिया। गंभीर रूप…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *