जमशेदपुर: वर्कर्स कॉलेज में 76वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सत्यप्रिय महालिक ने ध्वजारोहण किया. इशअवर पर छात्रों द्वारा किए गए परेड ने सभी का ध्यान आकर्षित किया. इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्रों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत नृत्य और गीत-संगीत प्रस्तुत किए, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. इस कार्यक्रम के दौरान कॉलेज में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.
इसके साथ ही शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को भी उनके योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया. इस अवसर पर कॉलेज परिवार के सभी शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मियों और छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे आयोजन को सफल बनाया. यह आयोजन न केवल राष्ट्रीय भावना को प्रबल करने का एक अवसर था, बल्कि इस आयोजन ने छात्रों में देशभक्ति और एकता का संदेश भी दिया.
There is no ads to display, Please add some



















































