Jamshedpur: वर्कर्स कॉलेज में गणतंत्र दिवस के अवसर पर फहराया गया तिरंगा

जमशेदपुर: वर्कर्स कॉलेज में 76वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य  डॉ. सत्यप्रिय महालिक ने ध्वजारोहण किया. इशअवर पर छात्रों द्वारा किए गए परेड ने सभी का ध्यान आकर्षित किया. इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्रों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत  नृत्य और गीत-संगीत प्रस्तुत किए, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. इस कार्यक्रम के दौरान कॉलेज में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.

इसे भी पढ़ेः राष्ट्रीय बैंड प्रतियोगिता में Jharkhand की बेटियों का जलवा: पीएमश्री पटमदा टीम बनी चैंपियन – कल रोस्ट्रम पर देंगी प्रस्तुति

इसके साथ ही शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को भी उनके योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया. इस अवसर पर कॉलेज परिवार के सभी शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मियों और छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे आयोजन को सफल बनाया. यह आयोजन न केवल राष्ट्रीय भावना को प्रबल करने का एक अवसर था, बल्कि इस आयोजन ने छात्रों में देशभक्ति और एकता का संदेश भी दिया.


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मानगो मुर्दा मैदान कचरा प्रकरण में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद विधायक सरयू राय ने भरी हुंकार, कहा- मुकदमों से नहीं डरता, जमानत के लिए पैरवी करने भी नहीं जाऊंगा 

मुर्दा मैदान प्रकरण में सरयू बोलेः जो होगा, सामना करूंगा मानगो में बदहाल सफाई, पेयजल संकट और सड़कों की दुर्दशा पर निगम को घेरा जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक…

Spread the love

Jamshedpur : तालसा ग्राम सभा ने एसआईआर के दौरान दस्तावेज सत्यापन का मांगा अधिकार, सीओ-बीडीओ के माध्यम से निर्वाचन आयोग को भेजा मांग पत्र

जमशेदपुर : भारत निर्वाचन आयोग की ओर से पूर्वी सिंहभूम जिले में कराए जा रहे एसआईआर में कई विसंगतियां सामने आ रही हैं. पर्याप्त दस्तावेज नहीं होने के कारण यहां…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time