Jamshedpur: यातायात सुरक्षा पर उपायुक्त की समीक्षा बैठक, हादसों में कमी और नियमों के पालन पर जोर

जमशेदपुर:  समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में यातायात और सड़क सुरक्षा पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक (नगर) कुमार शिवाशीष, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर भगीरथ प्रसाद, एसडीएम धालभूम चंद्रजीत सिंह, डीएसपी ट्रैफिक नीरज, एमवीआई सूरज हेंब्रम और अन्य विभागीय अधिकारी, साथ ही ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधि शामिल हुए।

बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, ब्लैक स्पॉट पर निगरानी, हिट एंड रन मामलों में मुआवजा भुगतान और सड़क सुरक्षा नियमों के अनुपालन जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई।

समीक्षा में यह सामने आया कि जनवरी 2025 से अब तक 273 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें 176 लोगों की मौत हुई। इनमें से 100 से अधिक लोगों की जान हेलमेट या सीटबेल्ट नहीं लगाने के कारण गई। नवंबर माह में 19 दुर्घटनाओं में 9 लोगों की मौत और 9 गंभीर रूप से घायल हुए।

नेशनल हाईवे पर डिमना–बड़ाजुड़ी और धालभूमगढ़–बहरागोड़ा मार्ग पर दुर्घटनाएं मुख्यतः ओवरस्पीडिंग, गलत दिशा में वाहन चलाने और सुरक्षा उपायों की अनदेखी के कारण हुई। उपायुक्त ने इन स्थानों पर सुरक्षा उपाय बढ़ाने और खराब स्ट्रीट लाइट की शीघ्र मरम्मत का आदेश दिया।

बैठक में ग्रामीण थाना क्षेत्रों में भी यातायात नियमों के पालन के लिए वाहन जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। नववर्ष के उत्सव के दौरान शराब की बिक्री और सार्वजनिक स्थानों पर सेवन पर नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए उत्पाद एवं पुलिस विभाग को निर्देशित किया गया।

पेट्रोल पंप संचालकों को भी कहा गया कि बिना हेलमेट वाहन को ईंधन न दें। ड्रंक एंड ड्राइव और स्टंट बाइकर्स पर नियमित निगरानी और कार्रवाई की जाएगी। बैठक में विशेष रूप से जादूगोड़ा के धरनी दास को सम्मानित किया गया, जिन्होंने सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को ‘गोल्डन ऑवर’ में अस्पताल पहुंचाया। उन्हें नकद 2000 रुपये और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: गोविंदपुर में दहेज उत्पीड़न मामला उच्च स्तर पर, DSP ने शुरू की गहन जांच

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : दो दिनों से सड़क पर गिरा है कंटीले पेड़ की टहनी , जिम्मेदार बेखबर

जमशेदपुर : नीलडीह इवनिंग क्लब के पास मुख्य सड़क पर जंगली जलेबी के पेड़ का एक बड़ा हिस्सा टूट कर गिरा है। पिछले दो दिनों उक्त पेड़ की टहनी खतरनाक…

Spread the love

Jamshedpur : 28 सितंबर को चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, आमबागान मैदान से उपायुक्त कार्यालय तक निकलेगा मार्च

जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली, एसआईआर प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time