Seraikela : सरायकेला खरसावां में 20 वर्षीय जानकी प्रधान डेढ़ महीने से लापता, परिजन परेशान

  • परिजन आरोपित, पुलिस शिकायत पर अभी तक नहीं हुई कार्रवाई
  • परिवार के प्रयास विफल, युवती का कोई पता नहीं

सरायकेला : सरायकेला खरसावां जिले के आरआइटी थाना क्षेत्र के आसंगी निवासी 20 वर्षीय जानकी प्रधान पिछले डेढ़ महीने से लापता है। युवती के परिजन लगातार थाने का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक उसकी कोई जानकारी नहीं मिली है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उनकी शिकायत पर अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। जानकी 21 दिसंबर 2025 की सुबह लगभग 4.30 बजे घर से निकली थी, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। परिवार ने अपने स्तर से परिचित और दोस्तों के यहां संपर्क किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : कदमा में युवक से मारपीट कर सोने की चेन छिनतई, एक नामजद सहित आठ अज्ञात पर केस

परिजन असहाय, अनहोनी की आशंका

जानकी के पिता दुर्गा प्रधान ने 23 दिसंबर 2025 को थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। तब से लेकर 2 फरवरी तक युवती का कोई सुराग नहीं मिला है। इस दौरान परिजन लगातार युवती की तलाश में लगे हुए हैं, लेकिन असफल रहे हैं। परिजनों का कहना है कि लंबे समय तक लापता रहने से उन्हें अब अनहोनी की आशंका सता रही है। परिवार की चिंता बढ़ती जा रही है और वे जल्द युवती को सुरक्षित लौटाने की मांग कर रहे हैं।

Spread the love

Related Posts

Jhargram : झाड़ग्राम में नयाग्राम पुलिस ने 65 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

सीमावर्ती इलाके में सक्रिय अभियान से मादक पदार्थ तस्करी पर बड़ी सफलता झाड़ग्राम पुलिस की लगातार कार्रवाई से सीमावर्ती इलाके में हड़कंप झाड़ग्राम : सीमावर्ती इलाके में गांजा तस्करी के…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई चोरी कांड का खुलासा, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, एक करोड़ के जेवरात बरामद

सेवा सदन अस्पताल के पास हुई थी बड़ी चोरी, सीसीटीवी और डॉग स्क्वायड से मिली सफलता जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत एमई स्कूल रोड स्थित सेवा सदन अस्पताल के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *