Gua : छोटानागरा से मनोहरपुर तक सड़कों का हो रहा कायाकल्प, ग्रामीणों में खुशी

  • प्रधानमंत्री योजना के तहत सड़कें बन रहीं चकाचक, आवागमन होगा सुगम
  • प्रधानमंत्री योजना से सड़कें बन रहीं बेहतर और सुरक्षित

गुवा : गुवा क्षेत्र में इन दिनों सड़क निर्माण कार्य तेज़ी से प्रगति पर है। झारखंड राज्य के विभिन्न इलाकों की तरह ही भारत सरकार की प्रधानमंत्री योजना के अंतर्गत मनोहरपुर से छोटानागरा तक की सड़क का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। निर्माणाधीन सड़क से जुड़े अभियंता प्रणव ठाकुर ने बताया कि पूर्व में इस मार्ग पर ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। विशेषकर बारिश के दिनों में सड़क कीचड़ में तब्दील हो जाती थी, जिससे पैदल चलना और वाहन चलाना दोनों ही जोखिम भरा हो जाता था। ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए सड़क निर्माण कार्य को स्वीकृति दी गई।

इसे भी पढ़ें : Potka : पोटका में पेयजल संकट गहराया, दर्जनों चापाकल खराब होने पर जेएलकेएम ने उठाई आवाज

लेन सिस्टम से घटेगा हादसों का खतरा

प्रणव ठाकुर ने बताया कि सड़क निर्माण के दौरान लेन सिस्टम पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सड़कों पर स्पष्ट लेन बनाए जा रहे हैं, जिससे वाहन चालक यदि अपने लेन में वाहन चलाएं तो दुर्घटनाओं की संभावना काफी कम हो जाएगी और ड्राइविंग अधिक सुरक्षित होगी। बेहतर गुणवत्ता वाली सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के लोगों में संतोष और खुशी का माहौल देखा जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़कें दुरुस्त होने से न केवल आवागमन आसान होगा, बल्कि व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच भी पहले से कहीं बेहतर हो सकेगी।

Spread the love

Related Posts

Chaibasa : बहन की लाश लेकर बैंक पहुंचना दुःखद,  सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति स्वत: संज्ञान लेकर कार्रवाई करें : बुधराम

चाईबासा : बहन की लाश लेकर बैंक पहुंचना बहुत ही दुःखद घटना है, इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति को स्वत: संज्ञान लेना चाहिए. यह बातें आज आदिवासी मुंडा…

Spread the love

Potka : पोटका में बिचौलिये डकार गए पीएम जन-मन आवास योजना की राशि, आरोपी दिलीप भक्त के खिलाफ मुखिया अनीता मुर्मू ने थाने में दर्ज करायी शिकायत

पोटका प्रखंड कार्यालय का स्टाफ बताकर दिलीप भक्त लाभुकों के राशि की करता था निकासी जादूगोड़ा :  पोटका में बिचौलिये डकार गए पीएम जन-मन आवास मद की लाखों की राशि।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time