जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के हलुदबनी नामोटोला के रहने वाले एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई है। युवक आदित्यपुर में प्राइवेट कंपनी में पार्ट टाइम नौकरी करता था। गुरुवार की देर रात जब युवक घर लौट रहा था, तब उसे साकची गोल चक्कर के पास एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई है।
घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। आरोपी ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।बताया जा रहा है कि मृत युवक का नाम शुभ्र ज्योति नंदी है। वह जोमैटो कंपनी में पार्ट टाइम जॉब करता था। वह डिलीवरी का काम करता था। उसकी ड्यूटी आदित्यपुर इलाके में थी। बताया जा रहा है कि परिवार का वही अकेला कमाने वाला सदस्य था।
रात लगभग 11:30 बजे परिजनों को सूचना मिली कि उसके बेटे का एक्सीडेंट हो गया है। इसके बाद परिजन साकची गोल चक्कर के पास पहुंचे तो पता चला कि उसके बेटे को टीएमएच अस्पताल ले जाया गया है। यहां डॉक्टरों ने शुभ्रजीत नंदी को मृत घोषित कर दिया। केस दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आरोपी ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बर्मामाइंस में गार्ड को बंधक बनाकर लाखो रुपये मूल्य के बिजली के उपकरण की चोरी, अज्ञात के खिलाफ FIR
There is no ads to display, Please add some



















































