Jamshedpur : जुगसलाई के सर्वांगीण विकास के लिए सच्चे प्रत्याशी को चुनें : दीपक अग्रवाल रामूका

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद् के चुनाव में वार्ड संख्या 12 से पार्षद प्रत्याशी दीपक अग्रवाल रामूका ने मतदाताओं से अपील की कि जुगसलाई के सर्वांगीण विकास के लिए सच्चे प्रत्याशी का चुनाव करें. झूठे वादे एवं हवा-हवाई बातें करने वाले प्रत्याशियों को नकारें. उन्होंने कहा कि इस चुनाव में कई बहुरूपिए खड़े हो गए हैं. जो झूठे वादे एवं हवा-हवाई बातें करते मतदाताओं को दिग्भ्रमित कर रहे हैं. ऐसे लोग कई तरह के प्रलोभन भी दे रहे हैं. लेकिन ऐसे लोगो के बहकावे में आने की जरूरत नहीं है. उन्होंने मतदाताओं से आग्रह किया कि सुख-दुख में साथ रहने वाले, स्वच्छ छवि, व्यवहार कुशल, मृदुभाषी प्रत्याशी को ही चुनें. दीपक अग्रवाल रामूका ने दोहराया कि जुगसलाई के वार्ड 12 में स्वच्छ जल सप्लाई, बेहतरीन साफ सफाई और विद्युत व्यवस्था, नालियों की सफाई व सड़कों की मरम्मत आदि सभी नागरिक सेवाएं प्रदान करवाने के लिए क्रम संख्या 4 पर मोतियों का हार छाप पर मुहर लगाकर उन्हें विजयी बनाएं.

इसे भी पढ़ें : Municipal Elections : 44 वर्षों के ठहराव को खत्म करने के संकल्प के साथ गौरव गोयल ने तेज किया जनसंपर्क

Spread the love

Related Posts

Gua : सारंडा में वन अग्नि रोकथाम को लेकर जागरूकता अभियान

गुआ (पश्चिम सिंहभूम) : वन प्रमंडल पदाधिकारी, सारंडा वन प्रमंडल एवं संलग्न पदाधिकारियों के निर्देशानुसार सारंडा कला मंच, गुआ साईं के स्थानीय कलाकारों द्वारा गुआ प्रक्षेत्र के विभिन्न गाँवों में वन…

Spread the love

Chaibasa : चिरुकबेड़ा वनग्राम में विधायक सोनाराम सिंकु के प्रयास से लगा नया ट्रांसफार्मर

चाईबासा : जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आराहासा पंचायत के राजस्व ग्राम बाईहातु स्थित वनग्राम चिरुकबेड़ा में पिछले चार-पांच महीनों से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time