Jhargram : नालसा की जागृति व आशा परियोजना और पोक्सो अधिनियम से अवगत हुए लोग

झाड़ग्राम : गोपी बल्लभपुर  द्वितीय ब्लॉक के पेटबिंधी ग्राम पंचायत कार्यालय में मंगलवार को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पेटबिंधी ग्राम पंचायत के पहल पर तथा झाड़ग्राम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित किया गया। शिविर में ग्राम पंचायत सदस्यों, आईसीडीएस कर्मियों, स्वास्थ्यकर्मियों, वीआरपी, प्राणिमित्रों और स्वयं सहायता समूह की कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं न्यायिक अधिकारी रिहा त्रिवेदी ने नेशनल लीगल सर्विसेज अथॉरिटी (नालसा) की ‘जागृति’ और ‘आशा’ परियोजनाओं के साथ-साथ पॉक्सो अधिनियम सहित विभिन्न कानूनी विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद और कमजोर वर्गों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराना है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय अधीक्षक सुब्रत बारिक ने प्राधिकरण द्वारा दी जाने वाली निःशुल्क सेवाओं और उन्हें प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। बेलियाबेडा थाना प्रभारी संदीप मल्लिक ने साइबर अपराध और उससे बचाव के उपायों पर चर्चा की। गोपीबल्लभपुर द्वितीय ब्लॉक की ‘अधिकार मित्र’ रीता दास दत्ता ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की कानूनी समस्याओं के समाधान के लिए वे प्रतिबद्ध हैं और चाहती हैं कि प्राधिकरण की जानकारी हर आम नागरिक तक पहुंचे।

ग्राम पंचायत प्रधान शंकर प्रसाद दे ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पंचायत क्षेत्र के लोग जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के बारे में जागरूक हों और उसकी निःशुल्क सेवाओं का लाभ उठा सकें।

इसे भी पढ़ें : Jhargram : DLSA की मदद से महिला को पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना का 2 लाख रुपये का क्लेम मिला

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले में आयोजित मेगा लीगल एंपावरमेंट कैंप में 6332 लाभार्थियों के बीच 21.05 करोड़ की परिसंपत्ति का वितरण

जमशेदपुर : राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकार (नालसा) एवं झारखंड राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकार (झालसा) के निर्देश पर तथा प्रधान जिला में सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के…

Spread the love

Jhargram : झाड़ग्राम होटल ओनर्स एसोसिएशन की पहल पर झाड़ग्राम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल परिसर में चलाया गया सफाई अभियान 

झाड़ग्राम : शाल-महुआ के घने हरे-भरे जंगलों से घिरा ‘अरण्य सुंदरी’ झाड़ग्राम अपनी प्राकृतिक सुंदरता और हरियाली के लिए प्रसिद्ध है। शहर को और अधिक सुंदर, स्वच्छ एवं पर्यावरण के अनुकूल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time