Bahragora : कोल्हान के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, ओडिया भाषा और क्षेत्रीय विकास के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

बहरागोड़ा : सिंहभूम मंडल के ओडिया भाषाई अल्पसंख्यकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश कुमार षाड़ंगी के नेतृत्व में महामहिम राज्यपाल से मुलाकात कर क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं पर पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा।वहीं मुलाकात के दौरान डॉ. दिनेश षाड़ंगी ने महामहिम राज्यपाल को शॉल, अंगवस्त्र और भगवान जगन्नाथ एवं डॉ. राममनोहर लोहिया का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।इस चर्चा में कोल्हान विश्वविद्यालय के अतिथि शिक्षकों की तत्काल बहाली, JHTET परीक्षा की अधिसूचना में अन्य लिपियों की तरह ओडिया लिपि को शामिल करने और घाटशिला को मुख्यालय बनाकर पूर्वी सिंहभूम के विभाजन की प्रमुख मांग उठाई गई। साथ ही, NH-18 के विस्तार, सड़क सुरक्षा हेतु सबवे निर्माण और उत्कल गौरव मधु सूदन दास, राजा अर्जुन सिंह एवं जगन्नाथ ढल जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों व शहीदों की आदमकद प्रतिमाएं स्थापित करने का आग्रह किया गया। राज्यपाल महोदय ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को विस्तार से सुना और इन गंभीर विषयों पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इसे भी पढ़ें : Bahragora  : खंडामौदा में ‘मां माटखाल बूढ़ी’ की पूजा संपन्न, उमड़ा जनसैलाब; विधायक समीर मोहंती ने टेका मत्था

Spread the love

Related Posts

Jadugora :  गौरव मेमोरियल अंडर 15 क्रिकेट टूर्नामेंट में जमशेदपुर की टीम बनी विजेता

जादूगोड़ा : राखा कॉपर क्रिकेट स्टेडियम में बृहस्पतिवार को गौरव मेमोरियल अंडर 15 टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया। इधर शुरुआत में एमबिसन क्रिकेट एकेडमी जमशेदपुर की टीम नें टॉस…

Spread the love

Jamshedpur : बिरसानगर में मॉ पीताम्बरा मंदिर का वार्षिक महोत्सव 10 को

जमशेदपुर : बिरसानगर जोन नंबर 2 बी, मोहरदा में मॉ पीताम्बरा मंदिर का एक दिवसीय प्रथम वार्षिक महोत्सव शुक्रवार 10 अप्रैल को धार्मिक अनुष्ठान के साथ धूमधाम से मनाया जायेगा।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time