Gua : गुवा में झामुमो को मिली मजबूती, 10 लोगों ने थामा पार्टी का दामन

गुवा : विस्थापितों के समर्थन में गुवा पहुंचीं सांसद जोबा मांझी का कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद गुवा रामनगर स्थित भारतीय स्टेट बैंक के पीछे वर्कर्स सामुदायिक भवन में एक सभा आयोजित हुई, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों को संबोधित किया। सभा के दौरान नोवामुंड़ी प्रखंड के 10 लोगों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर सांसद जोबा मांझी और झामुमो जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम ने सभी नए सदस्यों का माला पहनाकर स्वागत किया। पार्टी में शामिल हुए लोगों ने झामुमो की नीतियों और स्थानीय मुद्दों पर पार्टी के संघर्ष से प्रभावित होकर जुड़ने की बात कही। अपने संबोधन में सांसद जोबा मांझी ने कहा कि जनता के भरोसे से ही वह संसद तक पहुंची हैं और क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मनोहरपुर सहित गुवा क्षेत्र की किसी भी समस्या के लिए लोग सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं। आप मुझे फोन पर सूचना दें, मैं हर संभव त्वरित कार्रवाई कर समस्या का समाधान करने का प्रयास करूंगी, उन्होंने आश्वासन दिया। इस दौरान राहुल आदित्य, जिला परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुरेन, जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी, भादो टोप्पो, चांदमनी लागुरी, अभिषेक सिंकु, बुधराम लागुरी, दुर्गा देवगम, मोहम्मद तबारक, लागुड़ा देवगम, बामिया माझी सहित कई कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में पार्टी नेताओं ने संगठन को और मजबूत करने तथा विस्थापितों के अधिकारों की लड़ाई को तेज करने का संकल्प लिया।

इसे भी पढ़ें : Chaibasa : सिंहपोखरिया-जैंतगढ़ सड़क मार्ग के निर्माण कार्य का हुआ भूमि पूजन, सांसद-विधायक हुए शामिल

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : 5001 से अधिक शिवभक्त कलशयात्री महिलाओं ने जंबू अखाड़ा स्थित बाबा लिंगेश्वरनाथ का किया जलाभिषेक

जमशेदपुर : पवित्र श्रावण मास के 24 अगस्त 2026 चौथे सोमवारी के पावन अवसर पर शहर के प्रसिद्ध जंबू अखाड़ा समिति द्वारा मुख्य संरक्षक अमरप्रीत सिंह काले एवं संरक्षक बंटी…

Spread the love

Potka : पोटका के जिला परिषद सदस्य पर हमला करने वालों  पर कार्रवाई की मांग, भाजपा ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

पोटका : जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल, उनके परिवार और साथियों के साथ 16 अगस्त की रात कांवड़ यात्रा के दौरान कैरासाई के समीप अज्ञात लोगों द्वारा मारपीट के मामले…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time