Jadugora : भूमिज-समाज के ओल गुरु महेन्द्रनाथ सरदार से दिनेश सरदार ने की शिष्टाचार मुलाकात, भूमिज समाज के मुद्दे पर की चर्चा

जादूगोड़ा : भूमिज-समाज के ओल गुरु महेन्द्रनाथ सरदार के पैतृक गांव उड़ीसा के (गोहालडंगरी ) माधवडीह पहुंच कर झारखंड व ओडिशा राज्य के भारतीय आदिवासी भूमिज समाज के राष्ट्रीय महासचिव दिनेश सरदार ( जादूगोड़ा ) व पूर्व अध्यक्ष पाईको सिंह ने शिष्टाचार मुलाकात की व भूमिज समाज के मुद्दे चर्चा की। यहां बताते चले कि भूमिज-समाज के ओल गुरु महेन्द्रनाथ सरदार एक धरोहर और प्रमुख व्यक्ति हैं जिन्होंने गुरमाहीसिनी के गौहालडंगरी हाई स्कूल में एक क्लर्क काम करते हुए भूमिज भाषा के लिए ओल अनोल लिपि का आविष्कार किया जो आज देश के विभिन्न राज्यों में रहने वाले भूमिज समाज लोगो के लिए गौरव प्राप्त करने का अवसर प्रदान किया है । इधर केन्द्रीय टीमों के सदस्यों को ओल अनोल गुरु के धर्मपत्नी श्रीमती ललिता सरदार ने भूमिज परम्परा से लोटा पानी देकर स्वागत किया। उनसे मिलने गए प्रतिनिधिमंडल में झारखंड राज्य से भारतीय आदिवासी भूमिज समाज के राष्ट्रीय महासचिव दिनेश सरदार, टोटन सरदार तथा उड़ीसा राज्य से पूर्व केन्द्रीय अध्यक्ष  पाईको सिंह, केन्द्रीय सचिव श्रीमती गीता मनी सिंह केन्द्रीय सदस्य गद्दाधर सिंह,  महेन्द्रा सिंह अन्य वरिष्ठ समाजसेवी गण उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Jadugora : जादूगोड़ा में चोरों का आतंक, सरकारी स्कूल समेत तीन घरों को बनाया निशाना, ढाई लाख के गहने समेत स्कूल से कंप्यूटर व अन्य सामग्री की चोरी 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अग्रसेन जयंती सप्ताह के अवसर पर अग्रवाल युवा मंच ने इस्कॉन मंदिर में किया राशन दान

जमशेदपुर : अग्रवाल युवा मंच, जमशेदपुर द्वारा पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के तत्वावधान में आयोजित अग्रसेन जयंती सप्ताह के पावन अवसर पर शनिवार को इस्कॉन मंदिर, जमशेदपुर में राशन…

Spread the love

Jamshedpur :  कन्हैया सिंह की पत्नी ने पुलिस पर लगाया पति को झूठे केस में फंसाने का आरोप

कहा- विरोधियों की शह व पैसे लेकर तीन दिनों बात फर्जी आर्म्स बरामदी दिखायी जमशेदपुर : गैंगस्टर अखिलेश सिंह के सहयोगी कन्हैया सिंह की पत्नी शुष्मा सिंह ने पुलिस पर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time