जमशेदपुर : सैल्यूट तिरंगा के राष्ट्रीय सचिव रवि शंकर तिवारी को झारखंड का सह प्रभारी एवं बंगाल का प्रभारी बनाया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजेश झा ने पत्र जारी कर इसकी सूचना दी।
श्री तिवारी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजेश झा एवं राष्ट्रीय टीम का आभार जताया साथ ही उन्होंने झारखंड के योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि झारखंड में तिरंगा सेना बनाया जाएगा।जिसके तहत पहले चरण में 10 हजार युवाओं को इससे जोड़ा जाएगा। जिनमें कई भूतपूर्व सैनिक, प्रशासन के अधिकारी होंगे।
ऐसे युवा जो समाज की सेवा राष्ट्र की सेवा करना चाहते है उन्हें जोड़कर भूतपूर्व सैनिकों द्वारा इसकी ट्रेनिंग दी जाएगी। ताकि देश में किसी भी आपदा विकट परिस्थितियों में हमारी तिरंगा सेना देश हित में कंधे से कंधा मिलाकर काम कर सके। जिला स्तर पर भी हम जिला प्रशासन से मिलकर काम करेंगे ताकि कोई विशेष परिस्थिति ,आपदा में हम मिलकर काम कर सके ।
श्री तिवारी ने बताया कि पूरे देश के हर राज्यों में तिरंगा सेना बनाया जा रहा है झारखंड के युवाओं को इसमें आगे आना चाहिए और सैल्यूट तिरंगा के इस राष्ट्र सेवा के प्रति मुहिम से जुड़कर राष्ट्र सेवा करनी चाहिए। श्री तिवारी ने बताया जल्द ही एक नंबर जारी किया जाएगा जिससे युवा जुड़ सकते है।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सिलिकोसिस प्रभावित व्यक्तियों एवं मृतक के आश्रितों की मेडिकल बोर्ड के समक्ष 28 मई को होगी जांच















































