Gua : गुवा थाना की तत्परता से भटके युवक की हुई पहचान, परिजनों को मिली राहत

गुवा : गुवा थाना क्षेत्र के सेवा नगर निवासी 35 वर्षीय संदीप सिंह, पिता धरम सिंह, भटककर कराईकेला पहुंच गए थे। युवक के भटककर दूसरे क्षेत्र में पहुंचने की सूचना मिलते ही गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी। थाना प्रभारी ने युवक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुपों में उसका फोटो साझा कराया और स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई। पुलिस की सक्रियता का सकारात्मक परिणाम जल्द ही सामने आया और पता चला कि युवक गुवा के सेवा नगर का रहने वाला है। पहचान होने के बाद थाना प्रभारी ने तुरंत संदीप सिंह के परिजनों से संपर्क स्थापित किया तथा उन्हें सुरक्षित वापस लाने के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू की। बताया गया कि युवक को सकुशल गुवा लाने हेतु परिजनों को कराईकेला थाना भेजने की तैयारी की जा रही है। गुवा पुलिस की इस मानवीय पहल और त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में काफी सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों ने कहा कि पुलिस की सजगता और संवेदनशीलता के कारण एक परिवार को बड़ी राहत मिली है। लोगों ने थाना प्रभारी नीतीश कुमार के कार्य की प्रशंसा करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। इस घटना ने एक बार फिर साबित किया है कि पुलिस सिर्फ कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारियों का भी निर्वहन कर रही है।

इसे भी पढ़ें : Gua : गुवा सेल में बाहरी लोगों की बहाली के विरोध में सशक्त संयुक्त मोर्चा का प्रदर्शन

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : 5001 से अधिक शिवभक्त कलशयात्री महिलाओं ने जंबू अखाड़ा स्थित बाबा लिंगेश्वरनाथ का किया जलाभिषेक

जमशेदपुर : पवित्र श्रावण मास के 24 अगस्त 2026 चौथे सोमवारी के पावन अवसर पर शहर के प्रसिद्ध जंबू अखाड़ा समिति द्वारा मुख्य संरक्षक अमरप्रीत सिंह काले एवं संरक्षक बंटी…

Spread the love

Jamshedpur : श्याम भटली परिवार ने दलमा शिव मंदिर में किया जलाभिषेक

जमशेदपुर : श्री श्याम भटली परिवार, जमशेदपुर के तत्वावधान में रविवार को 105 सदस्यीय दल ने धार्मिक व प्राकृतिक भ्रमण किया। संस्था के अध्यक्ष गगन रूस्तगी एवं महासचिव ललित डाँगा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time