मुरी : अन्तर्राष्ट्रीय योगा दिवस पर सिल्ली स्टेडियम में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें स्थानीय लोगों के अलावे स्कूली बच्चे भी शामिल हुए। योग प्रशिक्षक ने एक-एक करके सभी का योगाभ्यास कराया। इस दौरान योग के फायदे बताए गए। प्रशिक्षक ने बताया कि योग के द्वारा स्वस्थ जीवन शैली हो सकती है। योग में कई बीमारियों को दूर करने का विशेष गुण है. प्रमुख योगासन में अनुलोम विलोम, कपाल भांति, मण्डुका आसन, शीर्षासन, मत्स्य आसन आदि का अभ्यास कराया गया।
इसे भी पढ़ें : Gua : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीआईएसएफ गुवा माइंस में योग कार्यक्रम आयोजित




















































