पोटका : पोटका प्रखंड की पोटका पंचायत अंतर्गत पोटका गांव निवासी स्वर्गीय दशरथ मुंडा (28) का विगत दिनों चेन्नई में कार्य के दौरान असामयिक निधन हो गया। आर्थिक तंगी के कारण उनका पार्थिव शरीर गांव नहीं लाया जा सका और चेन्नई में ही अंतिम संस्कार करना पड़ा। इससे परिजन अपने प्रियजन का अंतिम दर्शन भी नहीं कर सके। घटना की जानकारी मिलने पर पोटका विधानसभा की महिला नेत्री एवं समाजसेवी जनसेविका दुखनी सोरेन तथा समाज सुधारक शंकर मुंडा शोकाकुल परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। साथ ही मृतक के कार्यस्थल की कंपनी तथा झारखंड सरकार के प्रावधानों के तहत मिलने वाले मुआवजा और अन्य सहायता दिलाने का आश्वासन भी दिया।
इसे भी पढ़ें : Potka : हल्दीपोखर और बुरूडीह में ‘अपूर पाठशाला’ का उद्घाटन, बांग्ला शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा



















































