पोटका : रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह एवं स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय परिसर में ‘पर्यावरण पहल’ विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। संजय अग्रवाल ने क्विज के माध्यम से विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। बंदे शंकर सिंह ने पर्यावरणीय चुनौतियों पर प्रकाश डाला। मनोज कुमार सिंह ने कहा कि हम प्रकृति से लगातार ले रहे हैं, लेकिन उसे लौटाना भूल रहे हैं। उन्होंने स्वस्थ धरती को भावी पीढ़ी के लिए सबसे बेहतर विरासत बताया। कार्यक्रम के बाद आम, जामुन, अश्वगंधा, पारिजात, बेलपत्र, अमरूद, लेमनग्रास, गुलमोहर, इमली और काजू समेत विभिन्न पौधे लगाए गए। संचालन शीतल कुमारी ने किया।
इसे भी पढ़ें : Potka : पोटका में एआईकेकेएमएस ने चलाया बाढ़ राहत कोष संग्रह अभियान



















































