बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड परिसर में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में आयोजित मेगा सशक्तिकरण सह विधिक सेवा शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि सिविल जज कांचन टोप्पो ने दीप प्रज्वलित कर किया, जहाँ उन्होंने आमजनों को अपने अधिकारों व कानून के प्रति सचेत रहने का संदेश दिया। इस दौरान पैनल लॉयर मनोरंजन महतो, बीडीओ केशव भारती, सीओ राजाराम सिंह मुंडा और थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने ग्रामीणों को विभिन्न विधिक प्रावधानों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए मार्गदर्शन स्टॉलों के साथ-साथ मंच से अतिथियों ने योग्य लाभुकों के बीच कुल 4.5 करोड़ रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण किया और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से प्रमाण पत्र प्रदान किए।
इसे भी पढ़ें : Jadugoda : जादूगोड़ा में ब्रह्मर्षि महिला समिति ने मनाया सावन महोत्सव, महिलाओं ने कैटवाक कर विखेरा जलवा



















































