बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के अंगारीशोल फुटबॉल मैदान में ए स्टार स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता के रोमांचक फाइनल मुकाबले में किस्कू ब्रदर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बेड बॉय की टीम को हराकर विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया।वहीं विधायक समीर मोहंती, मुखिया पानसोरी हांसदा, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा एवं उपमुखिया शकुंतला बास्के ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर इस फाइनल मुकाबले का औपचारिक शुभारंभ किया। प्रतियोगिता के समापन पर आयोजन समिति द्वारा विजेता टीम किस्कू ब्रदर्स को 20 हजार रुपये और उपविजेता टीम बेड बॉय को 15 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया, जबकि सेमीफाइनल तक का सफर तय करने वाली दोनों टीमों को भी 7-7 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया गया। बिंदु हांसदा, राजन किस्कू, बासु किस्कू और लाल मोहन मुर्मू समेत आयोजन समिति के सदस्यों व बड़ी संख्या में मौजूद स्थानीय खेलप्रेमियों के उत्साहवर्धन के बीच यह दो दिवसीय खेल आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इसे भी पढ़ें : Bahragora : जर्जर पचंडो-रांगुनिया पुल से जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर दर्जनों गांवों के ग्रामीण



















































