Chakulia : चाकुलिया के डायट में जिला स्तरीय सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित

चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत के पुराना बाजार स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में गुरुवार को जिला स्तरीय सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में जिला के वर्ग छह से 12 तक के 124 छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में वर्ग छह से आठ में प्रथम स्थान केजीबीभी पोटका,द्वितीय स्थान केजीबीभी जमशेदपुर और बालिका मध्य विद्यालय बहरागोड़ा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वर्ग नौ और 10 में प्रथम स्थान एसएस उच्च विद्यालय करनडीह,द्वितीय स्थान यूपीजी लक्ष्मीनगर और तृतीय स्थान केजीबीभी बहरागोड़ा ने प्राप्त किया।

इसे भी पढ़ें : Adityapur : मणिपुर के आईएनएस संग्रहालय में 15 को सम्मानित होंगे सुभाष चंद्र बोस मंच के पीके नंदी

वर्ग 11 से 12 में प्रथम स्थान आदिवासी +2 सीतारामडेरा, द्वितीय स्थान पीएम श्री केजीबीभी पटमदा और तृतीय स्थान केजीबीभी बहरागोड़ा ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता के अंत में सभी विजेता प्रतिभागियों को मोमेंटो और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रभारी प्राचार्य राम नाथ सिंह, संकाय सदस्य बसंत कुमार मुंडा,जुथिका भकत, डॉ रजनी रंजन एवं निर्णायक मंडली के सदस्य त्रिलोकी नाथ तिवारी,मुरारी सिंह,सुकेश मुखर्जी,अजय कुमार गिरी,सुप्रिया पात्र का सराहनीय सहयोग रहा।

इसे भी पढ़ें : Potka : अवैध बालू कारोबारी के बीच कभी भी हो सकती है हिंसा : सौरभ चटर्जी

Spread the love

Related Posts

Bahrahora : स्वर्ण रेखा नदी में मिला बम सफलतापूर्वक निष्क्रिय, ग्रामीणों ने ली चैन की सांस

बहरागोड़ा : पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपड़ा नागुड़साई स्थित स्वर्ण रेखा नदी से बरामद जीवित बम को मंगलवार को सेना की बम निरोधक टीम (Bomb Squad) द्वारा…

Spread the love

Bahragora : स्वर्णरेखा नदी से बरामद महाशक्तिशाली बम को सेना ने कब्जे में लिया, निष्क्रिय करने में जुटी

बहरागोड़ा :पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपाड़ा नागुडसाईं में पिछले नौ दिनों से कौतूहल और दहशत का कारण बना शक्तिशाली बम आखिरकार मंगलवार को भारतीय सेना के नियंत्रण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time