Asia Cup 2025: भारत-पाक मैच पहली बार टिकट बिक्री में फेल, दर्शक बना रहे दूरी

नई दिल्ली:  भारत और पाकिस्तान का क्रिकेट मैच हमेशा से हाईवोल्टेज होता है। दोनों देशों के राजनीतिक रिश्तों की वजह से ये मुकाबले सिर्फ बड़े टूर्नामेंट्स में ही देखने को मिलते हैं। ऐसे में जब भी दोनों टीमें आमने-सामने होती हैं तो स्टेडियम भरने में वक्त नहीं लगता। लेकिन इस बार एशिया कप 2025 के लिए तस्वीर अलग है। 14 सितंबर को होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच के टिकट अब तक पूरी तरह से नहीं बिके हैं। वजह है—टिकटों की आसमान छूती कीमतें।
VIP Suites East (2 सीटें) – करीब 2.5 लाख रुपये
रॉयल बॉक्स – करीब 2.3 लाख रुपये
स्काई बॉक्स – 1.6 लाख रुपये
प्लेटिनम टिकट – 75,000 रुपये
सबसे सस्ते टिकट (2 लोगों के लिए) – 10,000 रुपये
महंगे दामों की वजह से आम दर्शक टिकट खरीदने से पीछे हट रहे हैं।

फैंस की नाराजगी
आमतौर पर भारत-पाकिस्तान मैच के टिकट कुछ ही घंटों में खत्म हो जाते हैं। लेकिन इस बार सोशल मीडिया पर फैंस टिकट दरों को लेकर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि आयोजकों ने कीमतें इतनी बढ़ा दी हैं कि अब आम क्रिकेट प्रेमियों के लिए स्टेडियम जाकर मैच देखना मुश्किल हो गया है।

भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले कई सालों से कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं हुई है। ऐसे में एशिया कप और आईसीसी टूर्नामेंट ही ऐसे मौके होते हैं जब दोनों टीमें आमने-सामने खेलती हैं। यही वजह है कि इस मैच को हमेशा ऐतिहासिक और बेहद खास माना जाता है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Spread the love
  • Related Posts

    Bahragora : बहरागोड़ा में अज्ञात ट्रक की टक्कर से घायल युवक मानस पान ने बारीपदा अस्पताल में तोड़ा दम, इकलौते बेटे की मौत से वृद्ध माता-पिता हुए बेसहारा

    बहरागोड़ा : धालभूमगढ़ से कंपनी का काम निपटाकर घर लौट रहे बरसोल थाना क्षेत्र के मानुषमुड़िया गांव निवासी 35 वर्षीय मानस पान की बहरागोड़ा में एक अज्ञात ट्रक की चपेट…

    Spread the love

    Jamshedpur : जमशेदपुर को औद्योगिक नगरी से अपराध नगरी बना रही है हेमंत सरकार, पुलिस जनता की सुरक्षा नहीं बल्कि वसूली में व्यस्त है : भानु प्रताप शाही 

    जमशेदपुर : भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में शहर में बिगड़ती कानून-व्यवस्था, बढ़ते अपराध, आम नागरिकों की सुरक्षा पमंडराते खतरे और प्रशासनिक विफलता को…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time