Adityapur: खरकई नदी में डूबे सूरज मिश्रा का शव बरामद

आदित्यपुर : आरआईटी थाना क्षेत्र के लंका टोला स्थित खरकई नदी छठ घाट में मंगलवार शाम नहाने के दौरान डूबे दसवीं के छात्र सूरज मिश्रा का शव बुधवार सुबह बरामद कर लिया गया. घटना के समय सूरज अपने दोस्तों ऋषभ राज उर्फ बिट्टू और आयुष उर्फ सूर्यभान सिंह के साथ नदी में नहाने गया था. मंगलवार शाम करीब 4 बजे नहाने के दौरान ऋषभ और आयुष नदी में डूबने लगे.

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

उन्हें डूबता देख सूरज ने तुरंत छलांग लगाकर उन्हें बचाने की कोशिश की. दोनों साथी किसी तरह बाहर निकल आए, लेकिन सूरज मिश्रा गहरे पानी में समा गया. घटना के बाद स्थानीय पुलिस और प्रशासन की मदद से गोताखोरों की टीम ने बुधवार सुबह 10 बजे के करीब सूरज का शव बरामद किया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

इसे भी पढ़ें : Chandil: तुलग्राम में सड़क निर्माण कार्य का विरोध करने वाले राशन डीलर का ग्रामीणों किया बहिष्कार

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साकची बाल मंदिर अखाड़ा ने रामनवमी में निकाली भव्य शोभा यात्रा, हैरतअंगेज खेलो का हुआ प्रदर्शन, झांकिया रही आकर्षण का केंद्र

जमशेदपुर : लौहनगरी की धार्मिक एवं सामाजिक संस्था श्री श्री बाल मंदिर अखाड़ा द्वारा शोभायात्रा का आयोजन साकची बाजार से हुआ। जय श्री राम के नारों से पूरा साकची गूंज…

Spread the love

Gua : रामनवमी पर गुवा में निकली भव्य शोभायात्रा, करतबों ने मोहा मन

गुवा : रामनवमी के पावन अवसर पर शुक्रवार शाम गुवा में भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। पंचमुखी हनुमान मंदिर कमेटी की ओर से शाम करीब 4 बजे…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time