Jamshedpur: उपायुक्त की अध्यक्षता में पांच कर्मियों को मिला सरकारी सेवा का प्रवेश पत्र

जमशेदपुर: जमशेदपुर स्थित समाहरणालय कार्यालय कक्ष में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में जिला अनुकंपा समिति की बैठक संपन्न हुई. बैठक में विभिन्न विभागों से प्राप्त पाँच अनुकंपा आवेदन पर गहन विचार-विमर्श किया गया. समिति के सदस्यों ने सभी आवेदनों की आयु प्रमाण पत्र, शैक्षणिक दस्तावेजों एवं अन्य आवश्यक कागजातों की विस्तृत समीक्षा की. दस्तावेजों की पुष्टि के उपरांत समिति ने चार आवेदनों को नियुक्ति के योग्य मानते हुए उनकी अनुशंसा की स्वीकृति दी. इन चार में से तीन तृतीय वर्ग और एक चतुर्थ वर्ग पद हेतु योग्य पाए गए. वहीं एक आवेदन को आवश्यक दस्तावेजों की अपूर्णता के कारण फिलहाल स्थगित कर दिया गया है.

नव नियुक्त कर्मियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र
बैठक के उपरांत उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी द्वारा पाँच नव नियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए. तृतीय वर्ग पदों पर मुस्कान मार्डी, कुणाल सिंह, शंकर सिंह और भाष्कर दास, जबकि चतुर्थ वर्ग पद पर दोला साहू को नियुक्त किया गया. नवचयनित कर्मियों को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि सरकारी सेवा में निष्ठा, ईमानदारी और उत्तरदायित्व अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने आशा जताई कि नियुक्त कर्मी समर्पण भाव से अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे और जनता के प्रति उत्तरदायी रहेंगे. इस बैठक में धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी शताब्दी मजूमदार, अपर उपायुक्त भगीरथ प्रसाद, जिला कल्याण पदाधिकारी शंकराचार्य समद, स्थापना उप समाहर्ता चंद्रजीत सिंह, जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष पांडेय एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार समेत अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित रहे.

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand Liquor Scam: पूर्व आयुक्त समेत 15 को ACB का समन, दिल्ली-हरियाणा तक पहुंची जांच

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : हरिनाम संकीर्तन में शामिल हुए विधायक संजीव सरदार, क्षेत्र के खुशहाली की कामना की

पोटका प्रखंड के पातडी गांव में धार्मिक आयोजन, बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे उपस्थित जमशेदपुर : पोटका विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आसनबनी पंचायत के ग्राम पातडी स्थित हरि मंदिर परिसर में…

Spread the love

Jamshedpur : मानगो गुलज़ार बाग कॉलोनी में गंदे पानी की हो रही सप्लाई, बीमारी फैलाने का बढ़ा खतरा 

जमशेदपुर : मानगो के चेपापुल के निकट गुलजार बाग कॉलोनी में नल से गंदे पानी की सप्लाई की जा रहाी है । गुलज़ार बाग के निवासी मोहम्मद मारुख अंसारी ने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time