गुवा: गुवा ऐतिहासिक गुवा गोलीकांड (1980) के शहीदों की याद में सोमवार को शहादत दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता, मुंडा-मानकी, जनप्रतिनिधि और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी शहीद स्थल पर पहुँचे और श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस मौके पर बोकना गाँव के मुंडा एवं आजसू नेता समीर शेख ने कहा कि गुवा गोलीकांड सिर्फ झारखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश के मजदूर आंदोलन का महत्वपूर्ण अध्याय है। शहीदों ने अपनी जान देकर जल, जंगल और जमीन की रक्षा की लड़ाई को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि हमें उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लेना चाहिए।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आने की संभावना थी, लेकिन वे किसी कारणवश शामिल नहीं हो पाए। श्रद्धांजलि सभा में शहीद परिवारों को सम्मानित किया गया। साथ ही मजदूर हितों और क्षेत्रीय विकास के मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान पूरा वातावरण “शहीदों अमर रहो” के नारों से गूंज उठा।
इसे भी पढ़ें : Gua Golikand: गुवा गोलीकांड शहादत दिवस पर विधायकों ने शहीदों को किया नमन